लाइव न्यूज़ :

'माई नेम इज खान' को हुए नौ साल पूरे, इस अंदाज में करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शाहरुख-काजोल को कहा 'शुक्रिया'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 12, 2019 13:03 IST

शाहरुख खान और काजोल की फिल्म माई नेम इज खान को रिलीज हुए आज 9 साल हो गए हैं।

Open in App

साल 2010 में आई फिल्म माई नेम इज खान को दस साल हो गए हैं। इस फिल्म ने पर्दे पर शानदार कमाई के साथ-साथ कई अनोख करनामे किए थे। इस फिल्म में फैंस को शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी पर्दे पर नजर आई थी।

इस फिल्म को निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने पर्दे पर पेश किया था। आज माई नेम इज खान को रिलीज हुए आज 9 साल हो गए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर करण जौहर ने एक पोस्ट शेयर किया है।  करण जौहर ने शाहरुख खान और काजोल का शुक्रिया अदा किया। 

करण जौहर ने लिखा है कि  मैं बहुत ब्लैस्ड महसूस करता हूं कि मैं यह कहानी बता पाता हूं। इसे बनाने के लिए धन्यवाद शिबानी। शाहरुख खान को रिजवान का रोल बखूबी निभाने के लिए शुक्रिया। काजोल तुम्हारी आंखे, चुप्पी और सभी के लिए शुक्रिया। माई नेम इज खान को बॉलीवुड में बहुत प्यार मिला है।

सिर्फ करण जौहर ही नहीं बल्कि वरुण धवन ने भी फिल्म के 9 साल पूरे होने पर एक पोस्ट शेयर किया। वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा माई मेन इज खान के एसिसटेंट डायरेक्टर थे।  वरुण धवन ने क्रू की फोटो शेयर करते हुए लिखा- #9YearsOfMNIK इस फिल्म से मैंने बहुत कुछ सीखा। इसने मेरी लाइफ बदल दी। साथ ही यह सिर्फ एक फोटो नहीं है। मैं वहां हूं जहां अभिषेक वर्मन मुस्कुरा रहे हैं। थैंक यू करण जौहर।

कैसी थी फिल्म

मेरा नाम रिजवान खान (शाहरुख खान) है और मैं एक अच्छा इंसान हूं।'' फिल्म का ये संवाद शायद लोकप्रिय हो जाए। कहानी के लीड रोल का नाम है रिजवान खान, हालांकि अन्य किरदारों की भी अपनी अहमियत है। रिजवान खान, मुंबई के बोरीवली इलाके में रहने वाला एक शख्स है जो 'एसपर्गर सिंड्रोम' से पीड़ित हैं। आजकल बॉलीवुड में किसी बीमारी को लेकर फिल्म बनाने का चलन शुरू हो गया है। अच्छी बात है कि बॉलीवुड अब अपने कलाकारों को 'बल्ड कैंसर' का मरीज नहीं बनाता। जो सत्तर, अस्सी और नब्बे के दशक में बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय बीमारी रही है। आज उनके पास मरीज बनाने के लिए तरह तरह की बीमारियां मौजूद हैं। रिजवान बेहतर जीवन की तलाश में मुंबई से लॉस एंजेलिस चला जाता है। एसपर्गर से पीड़ित, बेहद शर्मीले और लोगों से घुलने-मिलने में कठिनाई महसूस करने वाले इस युवक को मंदिरा नाम की एक भारतीय महिला से प्यार हो जाता है। दोनों शादी कर लेते हैं। ये सारा घटनाक्रम 9/11 से पहले का है। फिल्म बेसकली हिंदू और मुस्लिम के उतार चढाव से भरी था।

माई मेन इज खान फिल्म के बाद शाहरुख खान और काजोल साथ में फिल्म 'दिलवाले' में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में शाहरुख और काजोल के साथ वरुण धवन और कृति सेनन भी थे।

टॅग्स :शाहरुख़ खानकाजोलकरण जौहर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की1300 करोड़ कमाने वाली ‘धुरंधर’ पर करण जौहर का बड़ा बयान

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक साड़ी में काजोल ने कराया फोटोशूट, 51 की उम्र में बिखेरा ग्लैमरस का जादू

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?