लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड की वो 8 फिल्में जिसमें विकलांगो की कमजोरी से ज्यादा उनकी ताकत को दर्शाया गया है- देखें पूरी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2019 19:01 IST

फिल्म 'ब्लैक' में अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रानी मुखर्जी के शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था। ब्लैक फिल्म की ही तरह बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्में है जिसके लीड किरदार विकलांग जरूर हैं मगर फिल्म्स ने लोगों का दिल जीत लिया।

Open in App

बॉलीवुड की फिल्में अक्सर ही हमारे बीच कुछ नए और रोमांचक मुद्दों पर बनी फिल्म बनती हैं। इनमें रोमांटिक, एक्शन ,कॉमेडी, सत्य घटना पर आधारित फिल्में फैंस का दिल जीत लेती हैं। इसी तरह बॉलीवुड में विकलांगो पर भी कई बेहतरीन फिल्में बनाई गई हैं। जिसमें दयालु और सच्चाई बखूबी से दरर्शाया गया है। कहते हैं कि विकलांगो पर बनी फिल्म का अंत घिसा-पिटा होता है। मगर आज यहां हम अपको बॉलीवुड की ऐसी ही 8 फिल्मों की कहानी बताने वाले हैं जिसमें जीवन की सच्चाई को अच्छे से बताया गया है। सिर्फ यही नहीं इन फिल्मों को देखने के बाद लोगों का विकलांगों को देखने का नजरिया भी बदल दिया है। आइए डालते हैं इन 8 फिल्मों पर एक नजर...

1. फिल्म 'स्पर्श'

फिल्म में नसीरुद्दीन शाह अंधे बने हैं। जो एक स्कूल के प्रिंसिपल हैं। दृष्टिहीन की पीड़ा से जूझते हुए एक दिन उनकी मुलाकात स्कूल टीचर शबाना आजमी से होती है। फिल्म में खूबसूरती से इस बात को दिखाया गया है कि नेत्रहीन बच्चे किस तरह अपना जीवन जीते हैं। इन दो किरदारों के जरिए बताया है कि अंधे व्यक्ति कैसे महसूस करते हैं। फिल्म साल 1980 में निर्देशक सई परांजपे ने बाई थी।

2. फिल्म 'कोशिश'

साल 1972 में आई फिल्म 'कोशिश' ने अपने कहानी के चलते फैंस का दिल जीत लिया। साथ में भारतीय सिनेमा पर आपनी छाप छोड़ी है। यह फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी हैं जिसमें दोनों ही नेत्रहीन और साथ में गूंगे होते हैं। फिल्म में आपको एक्ट्रेस जया बच्चन के साथ अभिनेता संजीव कुमार दिखाई देंगे। जिनकी एक्टिंग आपका दिल जीत लेगी। फिल्म में यह बताया गया है कि कैसे हमे जिंदगी जीनी चाहिए। इस फिल्म के लिए अभिनेता संजीव कुमार को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। फिल्म 'कोशिश' का निर्देशन गुलजार ने किया है।

3.फिल्म 'सदमा' 

फिल्म 'सदमा का नाम सुनते ही श्रीदेवी की बेहतरीन एक्टिंग आंखों के सामने आ जाती है। कहा जता है की फिल्म 'सदमा' उनकी बेहतरीन प्रदर्शन में एक है। श्रीदेवी के किरदार को इस फिल्म में भूलने की बिमारी होती है। एक कार दुर्घटना में सर पर चोट लगने से 6 साल के बच्चों की तरह वह हो जाती हैं। फिल्म में आपको कमल हसन की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिलेगी। ये फिल्म साल 1983 में रिलीज हुई थी।

4. फिल्म 'इकबाल'

फिल्म की कहानी एक इकबाल नाम लड़के की जिंदगी पर बेस्ड है। जो की बहरा और गूंगा होता है। वो भारत क्रिकेट टीम में खेलने का सपना देखता है। फिल्म में लड़के का रोल एक्टर श्रेयस तलपड़े ने निभाया है। अपनी यात्रा के जरिए वह एक शराबी रिटायर्ड क्रिकेट खिलाड़ी से मिलता है जिसका किरदार अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने निभाया है। नसीरुद्दीन शाह लड़के को लक्ष्य पाने में मदद करते हैं। फिल्म 'इकबाल' 2005 में सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी।

5. फिल्म 'ब्लैक'

फिल्म 'ब्लैक' में अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रानी मुखर्जी के शानदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था। यह फिल्म हेलन केलर के जीवन संघर्ष से प्रेरित है। फिल्म 'ब्लैक' में एक लड़की है जो बहरी,गूंगी और अंधी होती। फिल्म में छात्रा और गुरु के बीच एक अनोखा रिश्ता दिखाया है। गुरु का रोल अभिनेता अमिताभ बच्चन ने किया है। फिल्‍म 'ब्लैक' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है।

6 फिल्म 'तारे जमीं पर'  यह फ़िल्म एक 8 साल के लड़के की कहानी है जो डिस्लेक्सिया नाम की बीमारी से पीड़ित है। लोगों को लगता है कि वो आलसी है और पढ़ाई से भागने के लिए ऐसा करता है। शुरुआती मायूसी के बाद वो एक ऐसे कला के शिक्षक से मिलता है जो उसकी तकलीफ समझ जाता है। फिर कैसे वो शिक्षक इस लड़के के साथ क़रीबी से काम करता है और उसकी कला को सबके सामने लाता है यह है फ़िल्म तारे ज़मीन पर की कहानी। इस फ़िल्म में एक शिक्षक और शिष्य के रिश्ते को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है।

7.फिल्म 'बर्फी!'  फिल्म 'बर्फी!' अनुराग बासु की मास्टर फिल्मों में से एक है। फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर ने एक बहरे और गूंगे लड़के का रोल प्ले किया था। साथ में रणबीर कपूर के रिश्ते को दो औरतों के साथ दर्शाया गया है। फिल्म में एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा भी अबनॉर्मल दिखायी गई हैं। 

8.मार्गरीटा वीथ स्ट्रॉ 

इस फ़िल्म में कलकि कोचीन ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है। जो कि सेरिब्रल पाल्सी नामक बीमारी से ग्रसित है। यह फ़िल्म इस किरदार के खुद को जानने के खूबसूरत सफर की कहानी है। सोनाली बोस द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म इस लिए भी चर्चा में रही क्योंकि यह फ़िल्म एक विकलांग महिला की यौन इच्छाओं की बात करती है।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनआमिर खानरानी मुखर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?