लाइव न्यूज़ :

70th National Film Awards 2024: 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा, ऋषभ शेट्टी ने कंतारा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता, देखिए पूरी लिस्ट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 16, 2024 14:58 IST

70th National Film Awards 2024: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा 16 अगस्त को की गई। मलयालम फिल्म अट्टम : द प्ले को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। ऋषभ शेट्टी ने कंतारा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता।

Open in App
ठळक मुद्दे70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणाऋषभ शेट्टी ने कंतारा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतानित्या मेनन ने तिरुचित्रमबलम के लिए और मानसी पारेख ने द कच्छ एक्सप्रेस के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता

70th National Film Awards 2024 Announcement: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा 16 अगस्त को की गई। मलयालम फिल्म अट्टम : द प्ले को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। ऋषभ शेट्टी ने कंतारा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि नित्या मेनन ने तिरुचित्रमबलम के लिए और मानसी पारेख ने द कच्छ एक्सप्रेस के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता। 

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का सम्मान सोराज बड़जात्या को उनकी फिल्म उंचाई के लिए मिला। पोन्नियिन सेल्वन I, केजीएफ 2, ब्रह्मास्त्र और अपराजितो को भी अपनी कैटेगरी में पुरस्कार मिले।  पुरस्कारों की घोषणा फीचर फिल्म निर्णायक मंडल के अध्यक्ष राहुल रवैल, गैर-फीचर फिल्म निर्णायक मंडल की अध्यक्ष नीला माधब पांडा और सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन निर्णायक मंडल के अध्यक्ष गंगाधर मुदलैर ने की।

गुजराती फिल्म कच्छ एक्सप्रेस ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता।

अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में एवीजीसी (एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक) श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता।

पवन राज मल्होत्रा ​​को हरियाणवी फिल्म फौजा में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला।

नीना गुप्ता को फिल्म उंचाई के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

श्रीपथ ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फिल्म मलिकप्पुरम के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार जीता।

अरिजीत सिंह ने ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक की श्रेणी में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता।

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का पुरस्कार बॉम्बे जयश्री को फिल्म सऊदी वेल्लक्का CC.225/2009 के लिए दिया गया।

रवि वर्मन ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में पोन्नियिन सेलवन 1 के लिए सर्वश्रेष्ठ छायांकन का पुरस्कार जीता।

आनंद कृष्णमूर्ति ने 70वें राष्ट्रीय पुरस्कार में पोन्नियिन सेल्वन 1 के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन का पुरस्कार जीता।

निकी जोशी ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में कच्छ एक्सप्रेस के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर का पुरस्कार जीता।

एआर रहमान ने पोन्नियिन सेल्वन:1 के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक (पृष्ठभूमि संगीत) का पुरस्कार जीता।

नौशाद सदर खान को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में हरियाणवी फिल्म फौजा के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार मिला।

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में, थिरुचित्राम्बलम ने सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार जीता।

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ एक्शन निर्देशन (स्टंट कोरियोग्राफी) का पुरस्कार केजीएफ चैप्टर 2 ने जीता।

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म का पुरस्कार इमुथी पुथी को मिला।

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गुलमोहर को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर अभिनीत इस फिल्म को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ किया गया।

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म का पुरस्कार सऊदी वेल्लक्का CC.225/2009 ने जीता।

दमन ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ ओडिया फिल्म का पुरस्कार जीता।

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म का पुरस्कार बागी दी धी को मिला।

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सिकैसल ने सर्वश्रेष्ठ तिवा फिल्म का पुरस्कार जीता।

आनंद एकर्षी ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मलयालम फिल्म अट्टम के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार जीता।

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार सूरज बड़जात्या ने फिल्म उंचाई के लिए जीता।

मलयालम फिल्म 'आट्टम' ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ संपादन का पुरस्कार जीता।

प्रीतम ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में हिंदी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार जीता।

केजीएफ चैप्टर 2 ने सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता। केजीएफ चैप्टर 2 ने सर्वश्रेष्ठ स्टंट कोरियोग्राफी का पुरस्कार भी जीता।

टॅग्स :नेशनल फ़िल्म अवार्ड्सहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !