लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों पर लगी रोक, लोकसभा चुनाव के बाद होगी घोषणा

By भाषा | Updated: April 24, 2019 16:12 IST

 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा लोकसभा चुनाव के बाद की जाएगी।

Open in App

 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा लोकसभा चुनाव के बाद की जाएगी। आदर्श आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर यह फैसला किया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जाए कि मीडिया की शक्ति का इस तरह इस्तेमाल नहीं हो कि यह सामान्य आचार या चुनाव प्रक्रिया के दौरान बराबरी के स्तर को प्रभावित करे।

मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का चयन स्वतंत्र और निष्पक्ष चयन मंडल द्वारा किया जाता है जिससें नामी फिल्म निर्माता और सिनेमा जगत की शख्सियत होते हैं। हर साल अप्रैल महीने में इसकी घोषणा की जाती है। इस साल चार राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ ही 17 वीं लोकसभा के लिए भी चुनाव हो हैं। इन पुरस्कारों में एक पुरस्कार ‘‘फिल्‍मों के लिए सर्वाधिक अनुकूल राज्‍य’’ का भी होता है। बयान में कहा गया कि आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के कारण यह फैसला किया गया है कि चुनाव प्रक्रिया और आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद इनकी घोषणा की जाएगी।

आचार संहिता लागू होने के दौरान इसमें मतदाताओं के बीच अपनी नीतियों तथा कार्यक्रमों को रखने के लिए सभी उम्मीदवारों तथा सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर और बराबरी का स्तर प्रदान किया जाता है और यह सुनिश्चित किया जाता है कि मीडिया की शक्ति का इस तरह इस्तेमाल नहीं हो कि यह सामान्य आचार या चुनाव प्रक्रिया के दौरान बराबरी के स्तर को प्रभावित करे।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी थी और चुनाव परिणाम घोषित होने तक यह लागू रहेगी। लोकसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा 23 मई को होगी । 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?