लाइव न्यूज़ :

5G केस में जूही चावला को राहत, दिल्ली HC ने जुर्माने को 20 लाख से घटाकर किया 2 लाख रुपये

By रुस्तम राणा | Updated: January 27, 2022 16:02 IST

5 जी मामले में सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री के अलावा दो अन्य वादियों पर भी पिछले साल एकल पीठ द्वारा 5जी मुकदमे में लगाए गए जुर्माने को 20 लाख रुपये से घटाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देजूही चावला ने 5जी तकनीक के खिलाफ याचिका दायर की थीकोर्ट ने याचिका को खारिज कर उन पर लगाया था 20 लाख का जुर्माना

5G केस में फिल्म अभिनेत्री जूही चावल को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने गुरुवार को एक्ट्रेस जूही चावला पर जुर्माना राशि 20 लाख रुपये से घटाकर 2 लाख रुपये कर दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री के अलावा दो अन्य वादियों पर भी पिछले साल एकल पीठ द्वारा 5जी मुकदमे में लगाए गए जुर्माने को 20 लाख रुपये से घटाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया है। 

साथ ही मामले में सुनवाई कर रही दिल्ली हाई कोर्ट की बेंच ने देश में 5जी वायरलेस नेटवर्क स्थापित करने के खिलाफ दायर मुकदमे को खारिज करने के दौरान एकल न्यायाधीश द्वारा की गई कई टिप्पणियों को भी खारिज कर दिया।

क्या है 5G मामला?

दरअसल, फिल्म अभिनेत्री जूही चावला ने 5जी तकनीक के खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने 5जी तकनीक से मनुष्यों और पशु-पक्षियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की बात कही थी। एकल पीठ ने पिछले साल जून में उनकी इस याचिका को खारिज करते हुए उन पर 20 लाख का जुर्माना लगाया था। एकल पीठ ने मामले को पब्लिसिटी स्टंट माना था।

जूही चावला की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद ने अभिनेत्री से निर्देश लेकर अदालत के सुझाव पर सहमति जताई। 5जी मामले से संबंधित याचिका खारिज किए जाने के आदेश के खिलाफ अभिनेत्री और दो अन्य लोगों की अपील पर सुनवाई के दौरान अदालत ने यह सुझाव दिया। 

जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस जसमीत सिंह की बेंच ने दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) के सचिव को नोटिस जारी कर अपील पर जवाब मांगा और मामले में आगे की सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तारीख निर्धारित की।

 

टॅग्स :जूही चावलादिल्ली हाईकोर्ट5जी नेटवर्क
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल