लाइव न्यूज़ :

'टाइगर 3' में शाहरुख और सलमान के साथ वाले सीन के लिए बना है 35 करोड़ का सेट! निर्माताओं ने की है बड़े पैमाने पर तैयारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 5, 2023 19:03 IST

'टाइगर 3' में शाहरुख और सलमान एक साथ दिखने वाले हैं। इस बार शाहरुख सलमान खान स्टारर फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख और सलमान के साथ वाले दृश्यों की शूटिंग की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक शूटिंग के लिए 35 करोड़ रुपये का एक सेट तैयार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'टाइगर 3' के एक सीन की शूटिंग के लिए बन रहा है 35 करोड़ का सेटशाहरुख और सलमान पर फिल्माया जाना है सीन'टाइगर 3' से निर्माताओं को बहुत उम्मीद है

मुंबई: शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'पठान' में सलमान खान कैमियो भूमिका में दिखे थे। इसके बाद से ही दोनों स्टॉर्स को एक साथ अगली फिल्म में देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। अब सलामान खान की 'टाइगर 3' में दोनों अभिनेता एक साथ दिखने वाले हैं। इस बार शाहरुख सलमान खान स्टारर फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख और सलमान के साथ वाले दृश्यों की शूटिंग की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और खबर है कि दोनों अभिनेता 8 मई से शूटिंग शुरू करेंगे।

इस बीच एक और खबर आई है जो आपके हैरान कर देगी। फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक शूटिंग के लिए 35 करोड़ रुपये का एक सेट तैयार किया गया है। एएनआई से बात करते हुए फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "जब आपके पास एक ही फिल्म में शाहरुख और सलमान हैं, तो आपको आपको उनके सुपरस्टारडम के साथ न्याय करना होगा। पठान ने शानदार प्रदर्शन किया और अब टाइगर 3 भी ऐसा ही करने की कोशिश करेगी। टाइगर 3 में एक बड़े पैमाने पर एड्रेनालाईन पंपिंग एक्शन सीक्वेंस है और आदित्य चोपड़ा इस सीक्वेंस को माउंट करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं।  वह एक सेट बनाने के लिए 35 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं जो इस सीक्वेंस को सबसे शानदार तरीके से पेश कर सके।"

बता दें कि यशराज बैनर के तले बनने वाली इस फिल्म में शाहररुख और सलमान के सीन की शूटिंग लगभग 5 से 7 दिनों तक चलने की उम्मीद है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि निर्देशक मनीष शर्मा और निर्माता आदित्य चोपड़ा ने इस सीन के लिए व्यापक तैयारी की है। वे जानते हैं कि पठान में शाहरुख खान और सलमान खान के बीच के सीक्वेंस को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है। 'टाइगर 3' से निर्माताओं को बहुत उम्मीद है। 'पठान' को दुनिया भर में इतना प्यार मिला है और अब 'टाइगर 3' के इससे भी आगे जाने की उम्मीद है।

दरअसल आदित्य चोपड़ा का योजना यशराज फिल्म्स के बैनर तले स्पाई यूनिवर्स का निर्माण करने की है। इसमें शाहरूख की पठान, सलमान की टाइगर और ऋतिक की वॉर शामिल है। बता दें कि सलमान और शाहरूख की मुख्य भूमिकाओं वाली  'टाइगर वर्सेज पठान' बनाने की योजना भी है। हालांकि दर्शकों का ये इंतजार कुछ ज्यादा हो सकता है क्योंकि फिलहाल निर्माता 'टाइगर वर्सेज पठान' की शूटिंग शुरू करने की फिलहाल कोई योजना नहीं बना रहे हैं।

टॅग्स :शाहरुख खानसलमान खानहिन्दी सिनेमा समाचारकैटरीना कैफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!