लाइव न्यूज़ :

#27YearsOfSRK: सेकेंड लीड में बॉलीवुड में एंट्री करने वाले शाहरुख खान के बेमिसाल 27 साल पूरे, इस अंदाज में सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं सेलिब्रेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 25, 2019 11:32 IST

शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी।उन्होंने 'फौजी', 'सर्कस' और 'दिल दरिया' सीरियल्स से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और 'दीवाना' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख ने 25 जून 1992 को पहली बार पर्दे पर एंट्री की थी, फिल्म थी दीवाना। दीवाना में शाहरुख के अलावा ऋषि कपूर, दिव्या भारती लीड रोल में थे। शाहरुख फिल्म में सेकेंड लीड में नजर आए थे।

बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को आज हिंदी सिनेमा में 27 साल पूरे हो गए हैं।  शाहरुख को हर वर्ग के फैंस चाहते हैं। लड़कियों के दिलों पर तो जैसे शाहरुख रोमांस  के बादशाह बनकर राज ही करते हों। शाहरुख ने 25 जून 1992 को पहली बार पर्दे पर एंट्री की थी, फिल्म थी दीवाना। 

दीवाना में शाहरुख के अलावा ऋषि कपूर, दिव्या भारती लीड रोल में थे। शाहरुख फिल्म में सेकेंड लीड में नजर आए थे। लेकिन इस एक फिल्म के बाद से 27 साल से  वह फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं।

शाहरुख के सबसे फेमस डॉयलोग्स डर फिल्म का की.की किरण, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का 'ऐसे बड़े-बड़े देशों में ऐसी  छोटी-छोटी बातें होती हैं सेनोरिटा' जैसी पिकअप लाइन आज भी लोगों के जुबान पर चढ़ा हुआ है।

शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी।उन्होंने 'फौजी', 'सर्कस' और 'दिल दरिया' सीरियल्स से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और 'दीवाना' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह मूवी सुपरहिट हुई और शाहरुख को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

 इसके बाद उन्होंने 'राजू बन गया जेंटलमैन' और 'माया मेमसाहब' जैसी फ्लॉप फिल्में भी दी। लेकिन फिर 'बाजीगर' और 'डर' जैसी फिल्मों में नेगेटिव रोल ने एक बार फिर उन्हें सफलता की बुलंदियों तक पहुंचा दिया।

 फिर 1995 में रिलीज हुई 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'ने शाहरुख के करियर को नया मोड़ दिया और बना दिया रोमांस का बादशाह। आज तक शाहरुख फैंस के सामने हर साल फिल्में पेश करते रहते हैं। ताकि फैंस उनकी फिल्मों से मनोरंजित होते रहें। शाहरुख की लास्ट फिल्म 2018 में आई जीरो है।

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?