लाइव न्यूज़ :

‘मोहब्बतें’ के 20 साल पूरे, फिल्म को मिले प्यार के लिए अमिताभ ने जताया आभार

By भाषा | Updated: October 27, 2020 16:13 IST

दुनियाभर में इस फिल्म के सभी प्रशंसक शानदार हैं।’’ ‘मोहब्बतें’ चोपड़ा की दूसरी निर्देशित फिल्म थी। इससे पहले वह सुपरहिट ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से निर्देशन में कदम रख चुके थे।

Open in App
ठळक मुद्दे‘मोहब्बतें’ 27 अक्टूबर, 2000 को रिलीज हुई थी बच्चन और शाहरुख खान रुपहले पर्दे पर पहली बार साथ आए थे।

 अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को फिल्मकार आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘मोहब्बतें’ के 20 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि वह फिल्म को मिलते रहे प्यार के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे। ‘मोहब्बतें’ 27 अक्टूबर, 2000 को रिलीज हुई थी और इसमें बच्चन और शाहरुख खान रुपहले पर्दे पर पहली बार साथ आए थे।

इस फिल्म ने अमिताभ के कॅरियर को नयी रफ्तार दी थी जो 1990 के दशक में थम सा गया था। फिल्म में अमिताभ ने गुरुकुल नाम के कॉलेज के सख्त प्राचार्य नारायण शंकर का किरदार निभाया था जो काफी मशहूर हुआ था। बच्चन ने ट्विटर पर फिल्म का एक मोंटाज डाला है जिसमें इसका प्रसिद्ध संवाद ‘परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन’ भी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोहब्बतें कई वजहों से खास है। इस खूबसूरत प्रेम कहानी के बीस साल पूरे हुए, भावनाओं का उतार-चढ़ाव रहा।

आप इस पर जो प्यार बरसाते रहे, उसके लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।’’ फिल्म में ऐश्वर्या राय, उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, जुगल हंसराज, किम शर्मा, जिम्मी शेरगिल और प्रीति झंगियानी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह उस साल की सर्वाधिक हिट फिल्मों में शुमार हुई।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मूल टीजर साझा किया। उन्होंने लिखा, ‘‘इसके साथ शुरुआत हुई थी। इस रचना के लिए मेरी मोहब्बतें।’’ किम शर्मा ने कहा, ‘‘मेरे लिए कितने सौभाग्य की बात थी। दुनियाभर में इस फिल्म के सभी प्रशंसक शानदार हैं।’’ ‘मोहब्बतें’ चोपड़ा की दूसरी निर्देशित फिल्म थी। इससे पहले वह सुपरहिट ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से निर्देशन में कदम रख चुके थे। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस