लाइव न्यूज़ :

102 Not Out Box Office Day 3: अमिताभ बच्चन-ऋषि कपूर की जोड़ी ने 3 दिन में कमाए 16.14 करोड़

By स्वाति सिंह | Updated: May 7, 2018 14:20 IST

इस फिल्म का बजट लगभग 25-30 करोड़ रुपये है। वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3.39 करोड़, दूसरे दिन 5.25 करोड़ और तीसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।  ​​​​​​​

Open in App

मुंबई, 7 मई: अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म '102 नॉट ऑउट' इसी हफ्ते रिलीज हुई है। इस फिल्म ने शुरूआत से ही अच्छा प्रदर्शन किया है।  पहले ही दिन फिल्म ने तीन करोड़ से अधिक की कमाई की थी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो तीन दिन में फिल्म ने 16.14 करोड़ रुपये कमाएं हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म का बजट लगभग 25-30 करोड़ रुपये है। वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3.39 करोड़, दूसरे दिन 5.25 करोड़ और तीसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।  

ये भी पढ़ें:Baahubali 2 China Box Office Day 3: ओपनिंग के बाद चीन में बाहुबली धड़ाम, हिन्दी मीडियम को भी नहीं दे पाई टक्कर

इस फिल्म से दोनों स्टार ने 27 सालों बाद स्क्रीन शेयर की है। फिल्म ने पहले दिन ही उम्मीद से ज्यादा कमाई की। इस फिल्म में अमिताभ ने जिस तरह से 75 साल के बेटे के 102 साल के बाप का रोल किया है उससे उन्हीं की फिल्म शहंशाह का डॉयलॉग याद आता है, "रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह।" ऋषि कपूर ने भी फिल्म में अमिताभ का साथ बखूबी निभाया है। अमिताभ और ऋषि के चाहने वालों को दोनों को साथ देखकर अमर अकबर एंथोनी, कभी-कभी, नसीब और कूली जैसी फिल्मों की याद आएगी जिनमें इन दो अभिनेताओं ने साथ-साथ अभिनय किया था। 

गौरतलब है कि 102 नॉट ऑउट बॉलीवुड के दो दिग्गज हीरो अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की एक मनोरंजक मूवी है जो कि पूरे देश में 4 मई को रिलीज़ हुई है।  

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शन102 नॉट आउटअमिताभ बच्चनऋषि कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल