लाइव न्यूज़ :

नशे का सौदागर है पाकिस्तान, सबक सिखाना होगा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 29, 2025 07:47 IST

इस गंभीर संकट को समाप्त करने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति की जरूरत है.

Open in App

जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन ने 5.3 किलोग्राम हेरोइन गिराई, जिसका बाजार भाव करीब 25 करोड़ रुपए है. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बिदीपुर गांव से हेरोइन की यह खेप जब्त कर ली है लेकिन सवाल यह है कि ऐसा कब तक चलता रहेगा? यह कोई पहला मौका नहीं है जब पाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया हो.

जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब, राजस्थान और पूर्वोत्तर के राज्यों के माध्यम से पाकिस्तान बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ भारत भेज रहा है. वह चाहता है कि भारतीय युवा नशे का शिकार हो जाएं. पंजाब में तो एक समय नशे का गंभीर संकट पैदा भी हो गया था लेकिन अब हालात में सुधार है. मगर सवाल यह है कि पाकिस्तान को कैसे रोका जाए? सितंबर 2025 में आई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रिपोर्ट कहती है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन द्वारा नशीली दवाओं की तस्करी में वृद्धि हो रही है.

पंजाब में तो सरकार ने एंटी ड्रोन सिस्टम भी शुरू किया है ताकि देखते ही पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया जाए लेकिन पाकिस्तान के पास ऐसे चीनी ड्रोन की भरमार है जो अधिक ऊंचाई पर उड़ते हुए भारतीय क्षेत्र में अंदर तक घुस आते हैं और तय स्थान पर ड्रग्स गिरा कर वापस लौट जाते हैं. ड्रग तस्करों का लंबा जाल पंजाब से लेकर राजस्थान तक फैला हुआ है जो इस नशे को भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचा देते हैं. आंकड़े बताते हैं कि पिछले दो साल में बीएसएफ ने 450 से ज्यादा ड्रोन पकड़े हैं.

200 ड्रोन्स तो इस साल के 9 महीनों में ही पकड़े जा चुके हैं. उसके पहले यानी 2024 में 250 से ज्यादा ड्रोन्स पकड़े गए थे. सबसे बड़ी चिंता की बात तो यह है कि न केवल ड्रग्स बल्कि हथियार भी इन ड्रोन्स के माध्यम से गिराए जा रहे हैं. पिछले नौ महीनों में 300 किलोग्राम हेरोइन के साथ ही 174 अत्याधुनिक हथियार और दस किलो से ज्यादा विस्फोटक भी ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में गिराए गए.

अब जरा अंदाजा लगाइए उन ड्रग्स, हथियारों और विस्फोटकों की मात्रा के बारे में जो सुरक्षा बल जब्त नहीं कर पाए होंगे. न केवल ड्रोन बल्कि ऊंटों का भी खूब इस्तेमाल किया जा रहा है. बीएसएफ ने इस साल अब तक 5 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया जबकि 16 गिरफ्तार हुए हैं. इतना ही नहीं 200 से ज्यादा भारतीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. इसका मतलब है कि पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को पूरा करने की योजना में कुछ भारतीयों का भी साथ पाकिस्तान को मिल रहा है.

असली चुनौती यही है. मामला कितना भयानक होता जा रहा है, आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं. 2023 में ड्रोन से ड्रग तस्करी के 28 मामले दर्ज किए गए थे जबकि 2024 में यह संख्या बढ़ कर 179 हो गई. इस गंभीर संकट को समाप्त करने के लिए जीरो टॉलरेंस नीति की जरूरत है.

पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देनी होगी कि तुम ड्रग और हथियारों की तस्करी के लिए जितने ड्रोन भेजोगे, हम उतनी ही मिसाइलें तुम पर दागेंगे! यदि पाकिस्तान नहीं मानता है तो चेतावनी को अमलीजामा पहनाने में हमें देरी नहीं करनी चाहिए! पाकिस्तान हमारे खिलाफ छद्म युद्ध लड़ रहा है तो हमें भी उसका जवाब उसी तरह देना चाहिए जैसा जवाब युद्ध के दौरान दिया जाता है. भारतीय परंपरा में एक कहावत है कि लातों के भूत, बातों से नहीं मानते! पाकिस्तान ऐसा ही है!

टॅग्स :पाकिस्तानDrugs and Health Products Regulatory Agencyजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी