लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: चीन गीदड़ भभकियां देने का उस्ताद है, नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा ने भी इसे साबित किया

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: August 4, 2022 13:10 IST

चीन नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा के कारण इतना नाराज हो गया हैं कि उसने ताइवान जानेवाली हर चीज पर प्रतिबंध लगा दिया हैं. संतोष का विषय है कि चीन की तमाम धमकियों के बावजूद पेलोसी ने शांतिपूर्वक अपनी ताइवान-यात्रा संपन्न कर ली.

Open in App

अमेरिकी कांग्रेस की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की ताइवान-यात्रा पर सारी दुनिया का ध्यान केंद्रित हो गया था. न तो ताइवान कोई महाशक्ति है और न ही पेलोसी अमेरिका की राष्ट्रपति है. फिर भी उनकी यात्रा को लेकर इतना शोर-शराबा क्यों मच गया? इसीलिए कि दुनिया को यह डर लग रहा था कि ताइवान कहीं दूसरा यूक्रेन न बन जाए. 

यहां तो एक तरफ चीन है और दूसरी तरफ अमेरिका! यदि ताइवान को लेकर ये दोनों महाशक्तियां भिड़ जातीं तो तीसरे विश्व-युद्ध का खतरा पैदा हो सकता था लेकिन संतोष का विषय है कि पेलोसी ने शांतिपूर्वक अपनी ताइवान-यात्रा संपन्न कर ली है.

चीन मानता है कि ताइवान कोई अलग राष्ट्र नहीं है बल्कि वह चीन का अभिन्न अंग है. यदि अमेरिका चीन की अनुमति के बिना ताइवान में अपने किसी बड़े नेता को भेजता है तो यह चीनी संप्रभुता का उल्लंघन है. पेलोसी के वहां जाने का अर्थ कुछ दूसरा ही है. चीन ने ताइवान के चारों तरफ कई लड़ाकू जहाज और जलपोत डटा दिए हैं. 

अमेरिका ने भी अपने हमलावर जहाज, प्रक्षेपास्त्र और जलपोत आदि भी तैनात कर दिए हैं. डर यह लग रहा था कि यदि गलती से एक भी हथियार का इस्तेमाल किसी तरफ से हो गया तो भयंकर विनाश-लीला छिड़ सकती है. चीन इस यात्रा के कारण इतना क्रोधित हो गया हैं कि उसने ताइवान जानेवाली हर चीज पर प्रतिबंध लगा दिया हैं. 

ताइवान भी इतना डर गया था कि उसने अपने सवा दो करोड़ लोगों को बमबारी से बचाने के लिए सुरक्षा का इंतजाम कर लिया था. वे ताइवानी नेताओं से खुलकर मिली हैं और अमेरिका चीन के खिलाफ बराबर खम ठोक रहा है. जो बाइडेन की सरकार के लिए पेलोसी की ताइवान-यात्रा और अल-कायदा के सरगना अल-जवाहिरी का उन्मूलन विशेष उपलब्धि बन गई है. 

चीन ने जवाहिरी की हत्या पर भी अमेरिका की आलोचना की है. चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते हुए तनाव के कारण चीन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बने चार देशों के चौगुटे की भी खुलकर निंदा की थी. पेलोसी की इस ताइवान-यात्रा ने सिद्ध कर दिया है कि चीन कोरी गीदड़ भभकियां देने का उस्ताद है. पेलोसी की इस यात्रा ने अमेरिका की छवि चमका दी है और चीन की छवि को धूमिल कर दिया है. 

टॅग्स :नैंसी पेलोसीTaiwanचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!