लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: बंद नहीं हो रहा पाकिस्तान का झोली फैलाना, क्या भारत से भी मदद मांगेंगे शाहबाज शरीफ?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: August 8, 2022 09:48 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ अगर थोड़ी हिम्मत करें तो वे भारत से मदद मांग सकते हैं. भारत यदि मालदीव, श्रीलंका और नेपाल को कई बिलियन डॉलर दे सकता है तो पाकिस्तान की मदद क्यों नहीं कर सकता?

Open in App

पाकिस्तान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष अभी भी उसे 1.2 बिलियन डॉलर का कर्ज देने में काफी हीले-हवाले कर रहा है. उसकी दर्जनों शर्तें पूरी करते-करते पाकिस्तान कई बार चूक चुका है. इस बार भी उसको कर्ज मिल पाएगा या नहीं, यह पक्का नहीं है.

शाहबाज शरीफ प्रधानमंत्री बनते ही सऊदी अरब दौड़े थे. यों तो सभी पाकिस्तानी शपथ लेते ही मक्का-मदीना जाते हैं लेकिन इस बार शाहबाज का मुख्य लक्ष्य था कि सऊदी सरकार से 4-5 बिलियन डॉलर मिल जाएं. उन्होंने झोली फैलाई लेकिन बदकिस्मती कि उन्हें वहां से भी खाली हाथ लौटना पड़ा. वे अब पाकिस्तान में ऐसे हालात का सामना कर रहे हैं, जैसे अब तक किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किए. 

लोगों को रोजमर्रा की खुराक जुटाने में मुश्किल हो रही है. आम इस्तेमाल की चीजों के भाव दोगुने-तिगुने हो गए हैं. बेरोजगारी और बेकारी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. इमरान खान के जलसों और जुलूसों में लोगों की तादाद इतनी तेजी से बढ़ रही है कि सरकार को कंपकंपी छूटने लगी है. हो सकता है कि अगले कुछ माह में ही आम चुनाव का बिगुल बज उठे. 

ऐसे में अब प्रधानमंत्री की जगह पाकिस्तान के सेनापति कमर जावेद बाजवा खुद पहल करने लगे हैं. उन्होंने सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शासकों से अनुरोध किया है कि वे पाकिस्तान को कम से कम चार बिलियन डॉलर की मदद तुरंत भेजें. लेकिन दोनों मुस्लिम राष्ट्रों के शासकों ने बाजवा को टरका दिया है. 

शाहबाज शरीफ अगर थोड़ी हिम्मत करें तो वे भारत से भी मदद मांग सकते हैं. भारत यदि मालदीव, श्रीलंका और नेपाल को कई बिलियन डॉलर दे सकता है तो पाकिस्तान को क्यों नहीं दे सकता? यह मौका है जो दोनों देशों के बीच दुश्मनी की दीवारों को ढहा सकता है और सारे झगड़े बातचीत से सुलझवा सकता है.

टॅग्स :पाकिस्तानInternational Monetary Fundशहबाज शरीफइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?