लाइव न्यूज़ :

Australia ban social media for children under 16: बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन का ऑस्ट्रेलिया का कदम सराहनीय

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: November 24, 2024 12:03 IST

Australia ban social media for children under 16: नाॅर्वे ने अभी पिछले महीने ही नया कानून बनाया है जिसके अंतर्गत वहां अब 15 साल तक के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सकते.

Open in App
ठळक मुद्देपहले यह आयुसीमा 13 वर्ष थी, जिसे दो साल बढ़ा दिया गया है.फ्लोरिडा में 14 साल से कम उम्र के बच्चे अकाउंट नहीं खोल सकते.फ्रांस ने भी पिछले साल 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन कर दिया था.

Australia ban social media for children under 16: तकनीक का अगर सदुपयोग किया जाए तो वह मानव जाति के लिए वरदान है, लेकिन दुरुपयोग किए जाने पर वह अभिशाप भी बन सकती है. इसका उदाहरण सोशल मीडिया है. इसका उद्‌भव तो दुनियाभर के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से हुआ था लेकिन जिस तरह से इसका दुरुपयोग किया जा रहा है, उसी का नतीजा है कि दुनिया के अनेक देश बच्चों के लिए इसके इस्तेमाल पर पाबंदी लगा रहे हैं. इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया की संसद में 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने के लिए कानून पेश किया गया है.

इसके अंतर्गत 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा. यही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया की संचार मंत्री रोलैंड ने कहा है कि अगर टिकटॉक, फेसबुक, स्नैपचैट, रेडिट, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंच बच्चों को इन सोशल मीडिया मंचों पर अकाउंट बनाने से रोकने में विफल रहते हैं तो इन सोशल मीडिया मंचों पर पांच करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. कानून पारित होने के बाद, तकनीकी प्लेटफॉर्म को प्रतिबंध को लागू करने और लागू करने के तरीके का पता लगाने के लिए एक साल की छूट अवधि दी जाएगी.

बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन तो कई देशों ने लगाया है लेकिन इतनी कड़ाई बरतने वाला ऑस्ट्रेलिया शायद पहला देश ही है. नाॅर्वे ने अभी पिछले महीने ही नया कानून बनाया है जिसके अंतर्गत वहां अब 15 साल तक के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सकते. पहले यह आयुसीमा 13 वर्ष थी, जिसे दो साल बढ़ा दिया गया है.

स्पेन में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के डिजिटल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक है. अमेरिका के फ्लोरिडा में 14 साल से कम उम्र के बच्चे डिजिटल मीडिया अकाउंट नहीं खोल सकते. फ्रांस ने भी पिछले साल 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन कर दिया था, हालांकि माता-पिता की सहमति से इस्तेमाल करने की छूट भी दी थी.

इंटरनेट मॉनीटर एजेंसी सर्फशार्क और नेटब्लॉक्स की रिपोर्ट  के अनुसार वर्ष 2015 से 2020 के बीच दुनिया के 62 देश डिजिटल मीडिया पर कोई न कोई पाबंदी लगा चुके हैं. एशिया के 48 में से 27 देशों में इंटरनेट या डिजिटल मीडिया के इस्तेमाल पर सख्ती बढ़ा दी गई है. सबसे ज्यादा कड़ाई चीन, उत्तर कोरिया, ईरान और कतर ने दिखाई है.

चीन में विदेशी डिजिल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. 2015 के बाद से हर तीन में से एक देश डिजिटल मीडिया पर रोक लगा चुका है. जहां तक भारत का सवाल है, पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन कानून के तहत 18 साल तक के बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर सख्त नियम लागू है. इसके अनुसार कंपनियों को अभिभावकों की सहमति लेनी होगी, बच्चों के डेटा पर शर्तें होंगी और विज्ञापन के लिए उन्हें टारगेट करने पर रोक होगी. लेकिन व्यावहारिक तौर पर देखने में आता है कि जब तक सख्त दंड का प्रावधान न हो, नियम-कानून कागजों में ही कैद होकर रह जाते हैं.

ऐसा नहीं है कि सोशल मीडिया के फायदे नहीं हैं, लेकिन दुर्भाग्य से अब उसमें ऐसी सामग्री की भी बहुतायत हो गई है जो बच्चों के लिए मानसिक दृष्टि से बहुत नुकसादेह है. दरअसल बच्चे और किशोर मानसिक रूप से इतने परिपक्व नहीं होते कि सही-गलत को समझते हुए आत्मनियंत्रण रख सकें.

कच्ची उम्र में किसी भी चीज की लत बहुत जल्दी लग जाती है, जिससे फिर जिंदगी भर पीछा छुड़ाना आसान नहीं होता. सोशल मीडिया का अत्यधिक इस्तेमाल बच्चों में न केवल चिंता, अवसाद और अकेलेपन की समस्या को बढ़ा रहा है बल्कि शारीरिक गतिविधि कम होने से बीमारियां भी बढ़ रही हैं. इसलिए ऑस्ट्रेलिया द्वारा उठाया जा रहा सख्त कदम निश्चित रूप से स्वागत योग्य है और दुनिया के बाकी देशों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए.  

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाchildसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर