लाइव न्यूज़ :

कटाक्ष: शिल्पा के 'बिग बॉस' जीतने के पीछे कहीं मोदी और शाह का हाथ तो नहीं?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 15, 2018 14:15 IST

बिग बॉस के 11वें सीजन में सभी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए शिल्पा शिंदे शो की विजेता बनी हैं।

Open in App

बिग बॉस के 11 वें सीजन का सफलतापूर्वक 14 जनवरी को समापन हो गया। बिग बॉस के 11वें सीजन में सभी प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए शिल्पा शिंदे शो की विजेता बनी हैं। शिल्पा को उनके चाहने वालों ने भर-भर के वोट दिए और उन्हें विजेता बना दिया। वहीं, बात रनर-अप रही हिना खान की करें तो वह कुछ ही वोट से शिल्पा से हार गईं। पिछले कुछ सालों में देश में सबसे ज्यादा जीत  या तो भारतीय क्रिकेट टीम ने हासिल की है या भारतीय जनता पार्टी ने। क्रिकेट टीम की जीत का सेहरा तो बहुत से खिलाड़ियों के सिर पर बंधता रहा है लेकिन बीजेपी की जीत का श्रेय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और अमित शाह की राजनीतिक चतुराई को दिया जाता रहा है। 

अब ऐसे में जब शिल्पा ने बिग बॉस को जीता है तो मेरे मन में ये सवाल सिर उठाने लगा है कि कहीं इस जीत के पीछे भी तो मोदी और शाह का हाथ तो नहीं।  बात देखें तो गंभीर है क्योंकि शुरू से जीत के प्रबल दावेदार रहे मास्टरमांइड कहे जाने वाले विकास गुप्ता तीसरे पायदान पर कैसे पहुंच गए, हर टास्क में सबसे बेस्ट देने वाली हिना खान रनर-अप ही रहीं। वहीं अगर शिल्पा की बात करें तो किचन किंग के अलावा उन्होंने घर के अंदर किसी भी चीज में हिस्सा नहीं लिया और फिर भी वह जीत गईं। तो मुझे तो बस ये लग रहा है कि शिल्पा की जीत के पीछे उनके फैंस के वोट नहीं बल्कि मोदी और शाह का हाथ है।

मुझे ऐसा लग रहा है बीजेपी के कर्णधारों ने वोटों में हेर-फेर करके शिल्पा को जिताया है। अगर वैलेट पेपर से वोटिंग होती तो शिल्पा नहीं हिना या विकास शो को जीतते। जैसा कि सभी को पता है वोटिंग ऑनलाइन की कई तो इसमें हेरफेर भी सकती है।  बीजेपी पर विपक्ष सभी विधानसभा चुनाव में बेईमानी से जीतने का आरोप लगाती है तो कहीं शिल्पा की जीत के पीछे भी तो यही कारण नहीं।

भाई जो भी  हो है बड़ा मजेदार बात है कि जब हर किसी के लिए बीजेपी को जिम्मेदार माना जाता है तो शिल्पा की जीत पर भी माना जाना चाहिए। क्योंकि मुंबई में तो सरकार भी बीजेपी की ही है। खैर ये सब तो रही निजी राय है, लेकिन शो की विजेता शिल्पा शिंदे बनी हैं और इसके लिए मेरी तरह से उन्हें बधाई।

टॅग्स :बिग बॉस 11बिग बॉसशिल्पा शिंदेबीजेपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब