लाइव न्यूज़ :

Eid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 21, 2026 05:23 IST

Eid ul Fitr 2026 Moon: दिल से की गई इबादत के बदले तुम्हें बख्शीश (मोक्ष) का परवाना मिलेगा. इस नमाज से पहले सदका-ए-फित्र अदा कर दिया जाता है.

Open in App
ठळक मुद्देEid ul Fitr 2026 Moon: सदका-ए-फित्र, जिसकी वजह से इसे ईद-उल-फितर कहा जाता है.Eid ul Fitr 2026 Moon:  हर खाते-पीते मुसलमान को अदा करना जरूरी है. Eid ul Fitr 2026 Moon: गरीब व कमजोर वर्ग के भी त्यौहार मनाने का इंतजाम हो जाए.

जावेद आलम

रमजान, रोजे, सहरी, इफ्तार, शबे-कद्र व ऐतिकाफ के अपने रहमतों व बरकतों भरे परंपरागत पड़ाव तय करती, ईद-उल-फितर की सालाना खुशियों ने एक बार फिर मोमिनीन के दरों पर दस्तक दे दी. पूरे महीने की रियाजत का इनाम लेने पूरे संसार के मुसलमान, ईद की विशेष दो रकअत नमाज के जरिये, सच्चे दाता अल्लाह रब्बुलइज़्ज़त के दर पर शुक्राना अदा करने पहुंचेंगे. उसके सामने अपनी दिली मुरादें पूरी करने की इल्तिजा रखेंगे. उसका वादा है कि सच्चे दिल से की गई इबादत के बदले तुम्हें बख्शीश (मोक्ष) का परवाना मिलेगा. इस नमाज से पहले सदका-ए-फित्र अदा कर दिया जाता है.

यह सदका-ए-फित्र, जिसकी वजह से इसे ईद-उल-फितर कहा जाता है, हर खाते-पीते मुसलमान को अदा करना जरूरी है. यह समाज के वंचित, कमजोर तबकों (वर्गों) को दिया जाता है, जिससे वे भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें. त्याग व तपस्या वाले पाक महीने रमजान के रोजे व दीगर इबादतों में कोई कमी-बेशी रह गई हो,

कोई भूलचूक हो गई हो तो सदका-ए-फित्र के जरिये उस मैल को धोने का इंतजाम किया गया है. ऐसा हुक्म है कि सदका-ए-फित्र की रकम ईद की नमाज से पहले जरूरतमंदों तक पहुंचा दी जाए. रोजेदारों की इबादतों को पाक करने के साथ इसका दुनियावी फायदा यह है कि गरीब व कमजोर वर्ग के भी त्यौहार मनाने का इंतजाम हो जाए.

वैसे ईद सिर्फ अच्छे-अच्छे लजीज खानों से पेट भरने, रंग-बिरंगे, कीमती लिबास पहनने व तरह-तरह की सहूलियतें जमा करने का नाम नहीं है. इसकी असल रूह अल्लाह की बंदगी, उसे राजी करना व उसी से मांगना, आपसी भाईचारा, मेल-मिलाप बढ़ाना तथा छोटे-बड़े, अमीर-गरीब का भेदभाव मिटाना है. इसीलिए खुद को रूहानी तौर पर पवित्र कर के, कोई कोर-कसर रह गई हो तो सदका-ए-फित्र अदा कर के, छोटे-बड़े, अमीर-गरीब सबको साथ लेते हुए रब से इनाम हासिल करने का दिन है ईद-उल-फितर.  

टॅग्स :ईददिल्लीमुंबईNashik Policeकोलकाताअसमचेन्नईबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग