लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: नवरात्रि के आध्यात्मिक महत्व को समझें

By नरेंद्र कौर छाबड़ा | Updated: October 16, 2023 08:52 IST

नवरात्रि देवियों के पूजन का पर्व है। नौ दिन तक देवियों के अलग-अलग रूप की पूजा की जाती है तथा उनसे शक्ति प्राप्त की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देनवरात्रि देवियों के पूजन का पर्व है, इन नौ दिनों में देवियों के अलग-अलग रूप की पूजा की जाती हैये नौ देवियां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंधमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और दुर्गा हैंइन नौ देवियों ने हमारे जीवन में एक सकारात्मक ऊर्जा भरी है, इनसे शक्ति प्राप्त की जाती है

नवरात्रि देवियों के पूजन का पर्व है। नौ दिन तक देवियों के अलग-अलग रूप की पूजा की जाती है तथा उनसे शक्ति प्राप्त की जाती है। इन नौ देवियों में पहली देवी हैं शैलपुत्री, फिर ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंधमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और दुर्गा।

इन नौ देवियों ने हमारे जीवन में एक सकारात्मक ऊर्जा भरी। आज जब हम अपने घरों में घी के दीपक जलाते, देवियों की आरती-पूजा करते हैं तो सोचना होगा कि क्या किया है इन देवियों ने?

जितनी भी देवियां हैं उनके अधिकांश मंदिर पहाड़ों पर  हैं। ऊपर पहाड़ों पर बैठकर तपस्या करके उन्होंने अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाया। वह केवल पहाड़ों पर नहीं बैठीं बल्कि उन्होंने अपनी स्व स्थिति को ऊंचा बनाया। देवियों के हाथों में जितने शस्त्र तलवार आदि दिखाए जाते हैं वह सभी बुराइयों, विकारों को खत्म करने के प्रतीक रूप हैं। सभी देवियों की दो से अधिक भुजाएं दिखाई जाती हैं जो कि असीमित शक्ति की प्रतीक हैं।

नवरात्रि में कई रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है जैसे पूजा-अर्चना के साथ ही व्रत-उपवास, अखंड ज्योत जलाना, जागरण, भक्ति, सात्विक भोजन, गरबा रास करना आदि. भोजन के व्रत के साथ ही अगर हम हर दिन एक-एक बुराई को छोड़ने का व्रत करें,  ऐसी चीज को त्याग दें जो हमें भी दुख देती हो दूसरों को भी दुख देती हो तो इससे जीवन में पवित्रता, सुख-शांति अवश्य आएगी।

अखंड ज्योत जलाने का अर्थ है इस शरीर रूपी दीपक में आत्मा रूपी ज्योत को सदा जलाए रखने के लिए ज्ञान रूपी घी डालना आवश्यक है। जागरण का अर्थ है अज्ञान रूपी अंधकार से बाहर निकल कर ज्ञान रूपी उजाले की ओर बढ़ते जाना।

टॅग्स :नवरात्रिDurga Maaदुर्गा पूजा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने कन्या पूजन किया, देखें वायरल वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ कन्या पूजन किया, देखें वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: दुर्गा पंडाल में नीले ड्रम में पति का शव!, चर्चित हत्याकांड को दर्शाया गया, देखें वीडियो

पूजा पाठनवरात्रि: उपनिषद में वर्णित है देवी का ब्रह्मरूप, ‘प्रज्ञान  ब्रह्मं’ ‘अहम् ब्रह्मास्मि’ की गूंज

पूजा पाठShardiya Navratri 2025: नवरात्रि के बाद कलश, चावल और नारियल का ऐसे करें इस्तेमाल, जानें क्या है नियम

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 06 December 2025: आज आर्थिक पक्ष मजबूत, धन कमाने के खुलेंगे नए रास्ते, पढ़ें दैनिक राशिफल

पूजा पाठPanchang 06 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 05 December 2025: आज 4 राशिवालों पर किस्मत मेहरबान, हर काम में मिलेगी कामयाबी

पूजा पाठPanchang 05 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठPanchang 04 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय