लाइव न्यूज़ :

माजिद पारेख का ब्लॉग: ईद-उल-फितर के संदेश को समझो

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 5, 2019 07:05 IST

सभी इंसानों को रहम, मनोहरता, कृपा, दया, और करुणा के चश्मे के माध्यम से देखा जाना चाहिए, तभी दुनिया मना सकती है शांतिपूर्ण और आनंदमयी ईद. 

Open in App

 संसार के मालिक को इंसान से इस दुनिया में एक बेहतरीन किरदार चाहिए जिसमें इंसान का ईमान एक अकेले मालिक के लिए बिलकुल खालिस और शुद्ध हो. और इंसान यह सोचे कि यह दुनिया हमेशा की नहीं बल्कि खत्म होने वाली दुनिया है. इस पर जीवन भी हमेशा का नहीं है. इंसान अपनी मौत को याद करते हुए जीवन गुजारेगा तो उसके दिल में दुनिया की रंगीनियों की इमारत धराशायी हो जाएगी. अपने मालिक की दी हुई सलाहियतों और क्षमताओं को इंसानियत के फायदे और लाभ के लिए इस्तेमाल करे. अपने मालिक द्वारा हिसाब लिए जाने से इस दुनिया में लरजते हुए जीवन गुजारे. 

रमजान के महीने में पैगम्बर मोहम्मद साहब (स.) पर जो पवित्न किताब का अवतरण शुरू हुआ उसके संदेश में है कि इंसान संपूर्ण तौर पर अपने आप को एक अकेले मालिक की गुलामी में दे दे. और उसकी बंदगी में अपनी किसी भी इच्छा को कोई अपवाद में न रखे. उसी की दी हुई हिदायत और सन्मार्ग से अपनी जिंदगी के जीने का तरीका बनाए. ऐसा न हो कि जबान से तो अपने आपको उसके हवाले करने का दावा करे, लेकिन अपने जीवन की प्रक्रि या में वैसा रवैया न अपनाए जो एक अकेले ईश्वर के आज्ञाकारी बंदे का होना चाहिए. 

इंसान को इस दुनिया में इसलिए भेजा जाता है कि अपनी सीमित जिंदगी में रहते हुए इम्तेहान का पर्चा पूरा करे, उसके बाद वह इस दुनिया से चला जाएगा. इससे ज्यादा उसकी हैसियत नहीं. इंसान इस दुनिया में मालिक की चीजों का इस्तेमाल तो कर सकता है लेकिन इनको बदलने या मिटाने की ताकत उसमें नहीं. इंसान को यह छूट है कि वह इस हकीकत का इंकार कर दे, लेकिन इस हकीकत को बदलना उसके लिए मुमकिन नहीं. 

इंसान अपनी मनमानी पर चल सकता है, लेकिन उसके लिए मुमकिन नहीं कि वह अपने ही बनाए हुए कानून पर रह कर कयामत की सफलता को पहुंच जाए. अब एक ही रास्ता है कि अपने आपको एक अकेले ईश्वर के हवाले कर दे, अपनी मर्जी और इच्छाओं को अपने मालिक के सुपुर्द कर दे, तो ऐसे व्यक्ति ने अपने रब का ऐसा सहारा थाम लिया कि उसे इस बात का कोई खतरा नहीं कि उसे गलत मार्गदर्शन मिलेगा. सभी इंसानों को रहम, मनोहरता, कृपा, दया, और करुणा के चश्मे के माध्यम से देखा जाना चाहिए, तभी दुनिया मना सकती है शांतिपूर्ण और आनंदमयी ईद. 

टॅग्स :ईद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारतबिहार: ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी दशकों पुरानी परंपरा, नहीं पहुंचे ईदगाह, बना चर्चा का विषय

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारतजो लोग बंगाल पर निशाना बनाएंगे नरक में जाएंगे?, ईद-उल-फितर पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा- एक ही इरादा, भाजपा को हटाओ और देश बचाओ?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 02 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 02 May 2026: आज मान-सम्मान में वृद्धि होने के संकेत, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

पूजा पाठBuddha Purnima 2026: आज रात बुद्ध पूर्णिमा पर करें यह आसान उपाय, बिना एक रुपया खर्च कर लाखों का कर लेंगे मुनाफा

पूजा पाठकैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण से चयन प्रक्रिया तक, यहाँ है स्टेप-बाय-स्टेप पूरी गाइड