लाइव न्यूज़ :

BLOG: एक-दूसरे को 'समझना' क्या सचमुच इतना मुश्किल है?

By स्वाति सिंह | Updated: June 10, 2018 19:01 IST

पहले लोग केवल आँखों-आँखों में एक दूसरे के हाल हो समझ जाया करते थे।आज आलम यह है कि जुबान से कही हुई बात भी लोग समझते नहीं है।

Open in App

शायद किसी और के 'मन' को समझना मुश्किल होता है। शायद इतना मुश्किल की हम कभी समझ ही नहीं पाते। या शायद हम समझना नहीं चाहते।  या शायद समझने के बाद भी ना समझने का दिखावा करते हैं। दूर क्यों जाना किसी और रिश्ते की बात क्यों करना जरा खुद के अतीत पर ही गौर करें तो हम ये बात बड़ी आसानी से समझ पाएंगे।

याद है जब हम छोटे थे स्कूल के दिनों में 'मम्मी आप बात समझते ही नहीं हो' ये वो लाइन है जो हम बोलते थे। वहीं दूसरी तरह मम्मी से भी कई बार ऐसी ही लाइन सुनने को मिलता था।  मतलब यह बाते तो बचपन में ही साफ़ हो गई कि कोई किसी के मन की बात समझ नहीं सकता।  लेकिन अब मसला यह है कि हम इस सच्चाई को बखूबी जानते हुए भी हम उम्मीद लगाते क्यों हैं।  

पहले लोग केवल आँखों-आँखों में एक दूसरे के हाल हो समझ जाया करते थे।आज आलम यह है कि जुबान से कही हुई बात भी लोग समझते नहीं है। क्या सच में मन को समझना कोई रॉकेट साइंस बन गया है? चलिए अब जरा थोड़ा और आगे चलते है बचपन से जवानी के दौर में यहां तो लगता है बस एक दोस्त ही है जो समझता है। आपकी सारी बातें, मुश्किलें, जिंदगी की जद्दोजहद भी। 

लेकिन एक वक्त आता है जब हम और समझदार हो जाते है और दोस्ती भी कहीं पीछे छूट जाती है।  या ये कह लें कि समय के अभाव में प्राथमिकता बदल जाती है। तब वही दोस्त जो आपको समझता था वह भी दूर हो जाता है।  यहां एक बार फिर समझने की उम्मीद टूट जाती है।  

फिर एक दौर आता है मोहब्बत का, जहां उम्मीद की जाती है कि दो लोग बिना कहे-सुने एक-दूससरे को समझ सकें। हालांकि मेरा तजुर्बा यहां कम है फिर भी जहां तक मैं समझती हूं। शुरुआती दौर में रिश्तों के बीच समझ दिखती है। लेकिन यहां एक बार फिर वक्त की नज़र लग जाती है और वह समझ कहीं गुम हो जाती है। एक बार फिर से उम्मीद का टूट जाती है। उम्मीद के टूटने का असर रिश्ते पर भी दिखाई देता है। इसके आगे की बात बताई तो वह मेरे लिए ज्ञान बघारने वाली बात होगी।

ज्यादा दुनिया देखी नहीं अभी तक मैंने।  लेकिन अभी तक यह समझ नहीं आया कि सच में समझना इतना मुश्किल है या हमने खुद ही इससे मुश्किल बनाया है। खैर इस सवाल का जवाब मुझे तो अभी तक नहीं मिला है। शायद आपके पास हो।  

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :रिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'शादीशुदा पुरुष का वयस्क महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना अपराध नहीं'

ज़रा हटकेबिहार के पूर्वी चंपारण जिले में "वीरू" की चाहत में "बसंती" चढ़ गई हाईवोल्टेज बिजली के टावर पर, प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी

ज़रा हटकेभारत के इस शहर में सबसे ज्यादा लोग दे रहे हैं पार्टनर को धोखा! कहीं आपका शहर भी तो नहीं शामिल? जानिए

ज़रा हटके“जब तक मेरे महबूब को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक नीचे नहीं उतरूंगी'': बिहार के गोपालगंज जिले में प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर प्रेमिका चढ़ गई मोबाइल टावर पर

भारतबिहार के पूर्णिया जिले में होने वाले दामाद के साथ फुर्र हुई सास, कहा- “अभी मेरी उम्र ही क्या है?”

रिश्ते नाते अधिक खबरें

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

रिश्ते नातेKarwa Chauth 2025: अपनी पत्नी को इस करवा चौथ दें प्यार भरा तोहफा, इन गिफ्ट्स आइडिया से मिलेगी हेल्प

रिश्ते नातेValentine's Day 2025: प्यार का प्रतीक वेलेंटाइन डे से जुड़ा है काला इतिहास, 14 फरवरी का राज जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े