लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: शहरों को क्या मिलेगी कचरे से मुक्ति?

By विवेक शुक्ला | Updated: September 20, 2022 14:09 IST

शहरी भारत में रोजाना 1,40,000 मीट्रिक टन कचरा पैदा हो रहा है. विश्व बैंक के एक अध्ययन के मुताबिक वर्तमान समय में प्रति व्यक्ति के हिसाब से देखा जाए तो हर दिन 450 ग्राम कूड़ा पैदा होता है.

Open in App

आप दिल्ली-मुंबई या किसी अन्य बड़े शहर-महानगर में चले जाइए. आपको वहां पर दो तरह के हालात दिखाई देंगे. इनके कुछ भागों में साफ-सफाई मिलेगी. ये एक तरह से स्वच्छता के टापू हैं. जबकि कुछ भागों में गंदगी और कूड़े के पहाड़ मिलेंगे. इन पहाड़ों में कुछ औरत-मर्द कुछ बीन रहे होते हैं. आपको राजधानी दिल्ली और मुंबई में भी कूड़े के पहाड़ मिलेंगे. इधर केंद्र सरकार की कूड़ा मुक्त शहर बनाने की कवायद के बाद एक उम्मीद अवश्य नजर आ रही है. लग रहा है देश कूड़े के ढेरों से निजात पा लेगा.

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय का दावा है कि अंबिकापुर, राजकोट, सूरत, नवी मुंबई तथा इंदौर पूरी तरह से कूड़ा मुक्त हो चुके हैं. उसने नई दिल्ली समेत अहमदाबाद, जमशेदपुर, तिरुपति, करनाल, भिलाई, विजयवाड़ा को भी साफ-सुथरा बताया है.  

एक अनुमान के मुताबिक, शहरी भारत में रोजाना 1,40,000 मीट्रिक टन कचरा पैदा हो रहा है. विश्व बैंक के एक अध्ययन के मुताबिक, वर्तमान समय में प्रति व्यक्ति के हिसाब से देखा जाए तो हर दिन 450 ग्राम कूड़ा पैदा होता है, जिसके अगले 15-20 साल में बढ़कर हर दिन 800 ग्राम प्रति व्यक्ति होने का अनुमान है.

स्वच्छता गतिविधियों और कचरा मुक्त शहरों के लिए नागरिकों की जिम्मेदारी बढ़ाने वाली गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक ‘स्वच्छ अमृत महोत्सव’ का आयोजन देश में चालू हो चुका है, जिसका उद्देश्य है कचरा मुक्त शहर. 

देश के विभिन्न शहरों में स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस महोत्सव के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.  गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को इस महोत्सव का समापन होगा.

टॅग्स :दिल्लीमुंबईस्वच्छ भारत अभियान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी