लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: नेपाल की राजनीति फिर अधर में

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: May 24, 2021 15:40 IST

कोरोना के इस संकट के दौर में नेपाल की राजनीति में जारी उठापटक ने नई मुश्किलें पैदा कर दी हैं. इस महामारी के माहौल में चुनाव हो पाएंगे या नहीं, यह भी पक्का नहीं है.

Open in App

नेपाल की सरकार और संसद एक बार फिर अधर में लटक गई है. राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने वही किया है, जो उन्होंने पहले 20 दिसंबर को किया था यानी संसद भंग कर दी है और छह माह बाद नवंबर में चुनावों की घोषणा कर दी है. यानी प्रधानमंत्री के.पी. ओली को कुर्सी पर टिके रहने के लिए अतिरिक्त छह माह मिल गए हैं. 

जब पिछले 20 दिसंबर को संसद भंग हुई थी तो नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने इस निर्णय को गलत बताया और संसद को फरवरी में पुनर्जीवित कर दिया था लेकिन ओली उसमें अपना बहुमत सिद्ध नहीं कर सके.

पिछले तीन महीने में काफी जोड़-तोड़ चलती रही. कई पार्टियों के गुटों में फूट पड़ गई और सांसद अपनी मनचाही पार्टियों में आने और जाने लगे. इसके बावजूद ओली ने  संसद में अपना बहुमत सिद्ध नहीं किया. संसद में जब विश्वास का प्रस्ताव आया तो ओली हार गए. 

राष्ट्रपति ने फिर नेताओं को मौका दिया कि वे अपना बहुमत सिद्ध करें लेकिन सांसदों की जो सूचियां ओली और नेपाली कांग्रेस के नेता शेर बहादुर देउबा ने राष्ट्रपति को दीं, उनमें दर्जनों नाम एक-जैसे थे. यानी बहुमत किसी का नहीं था. सारा मामला विवादास्पद था. ऐसे में राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी किसे शपथ दिलातीं? उन्होंने संसद भंग कर दी और नवंबर में चुनावों की घोषणा कर दी. अब विरोधी दलों के नेता दुबारा सर्वोच्च न्यायालय की शरण लेंगे. उन्हें पूरा विश्वास है कि न्यायालय दुबारा इसी संसद को फिर से जीवित कर देगा. 

उनकी राय है कि यदि सर्वोच्च न्यायालय दुबारा संसद को जीवित नहीं करेगा और ओली सरकार इस्तीफा नहीं देगी तो उसके खिलाफ वे जन-आंदोलन चलाएंगे. दूसरे शब्दों में अगले पांच-छह महीनों तक नेपाल में कोहराम मचा रहेगा, जबकि कोरोना से हजारों लोग रोज पीड़ित हो रहे हैं. 

नेपाल की अर्थव्यवस्था भी आजकल डावांडोल है. विपक्ष के नेता राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी और ओली पर मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं. ओली की कृपा से ही वे अपने पद पर विराजमान हुई हैं, इसीलिए वे ओली के इशारे पर सबको नचा रही हैं. 

इस आरोप में कुछ सत्यता हो सकती है लेकिन सवाल यह भी है कि यदि विपक्ष की सरकार बन भी जाती तो वह जोड़तोड़ की सरकार कितने दिन चलती? इससे बेहतर तो यही है कि चुनाव हो जाएं और नेपाली जनता जिसे पसंद करे, उसी पार्टी को सत्तारूढ़ करवा दे. कोरोना के इस संकट के दौरान चुनाव हो पाएंगे या नहीं, यह भी पक्का नहीं है. नेपाली राजनीति मुश्किल में फंस गई है.

टॅग्स :केपी ओलीनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव