लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: ..ताकि किसी को शिकायत न रहे

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 7, 2020 07:23 IST

भाजपा की सरकार अपने मन ही मन खुश हो सकती है कि उसने देश के हिंदुओं की मुराद पूरी कर दी लेकिन मैं पूछता हूं कि किसी भी लोकतांत्रिक सरकार का कर्तव्य क्या है? उसका काम वही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते-कहते नहीं थकते यानी सबका साथ, सबका विश्वास!

Open in App

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार ने न्यास की घोषणा कर दी है और पांच एकड़ जमीन 25 किलोमीटर दूर मस्जिद के लिए तय कर दी है. सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लागू करके सरकार ने अपने कर्तव्य की इतिश्री समझली है.

मंदिर तो बन ही जाएगा. संघ और भाजपा की मुराद तो पूरी हो ही जाएगी. मुस्लिम संगठनों और नेताओं में से आज तक किसी ने भी सरकारी घोषणा का स्वागत नहीं किया है. जिस सुन्नी वक्फ बोर्ड को यह 5 एकड़ जमीन दी गई है, उसके पदाधिकारी भी नहीं जानते कि बोर्ड जमीन स्वीकार करेगा या नहीं.

दूसरे शब्दों में अदालत का फैसला लागू तो हो रहा है लेकिन डर है कि वह अधूरा ही लागू होगा. इसके लिए क्या अदालत जिम्मेदार है? नहीं, इसकी जिम्मेदारी उसकी है, जिसने उस पांच एकड़ जमीन की घोषणा की है. वह कौन है? वह सरकार है.

भाजपा की सरकार अपने मन ही मन खुश हो सकती है कि उसने देश के हिंदुओं की मुराद पूरी कर दी लेकिन मैं पूछता हूं कि किसी भी लोकतांत्रिक सरकार का कर्तव्य क्या है? उसका काम वही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते-कहते नहीं थकते यानी सबका साथ, सबका विश्वास!

मैं तो कई वर्षो से कह रहा हूं कि यह मंदिर-मस्जिद का मामला अदालत के बजाय सरकार, नेताओं और धर्मगुरुओं को आपसी संवाद से मिलकर हल करना चाहिए ताकि किसी को कोई शिकायत नहीं रहे.

चंद्रशेखर और नरसिंहराव के काल में इस तरह के कई अप्रचारित संवाद हुए थे. उसी पृष्ठभूमि के आधार पर 1993 में नरसिंहराव ने 67 एकड़ जमीन इसीलिए अधिगृहीत की थी कि वहां भव्य राम मंदिर के साथ ही सभी प्रमुख धर्मो के तीर्थ-स्थल बनें. राम की अयोध्या विश्व तीर्थ बने. सर्वधर्म सद्भाव की वह मिसाल बने.

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्याराम जन्मभूमिमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल