लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: तुष्टिकरण नहीं तृप्तिकरण...अल्पसंख्यकों को लेकर पीएम मोदी की यही सोच है

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: July 5, 2022 11:50 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्पसंख्यकों के लिए तुष्टिकरण नहीं, तृप्तिकरण की बात कही है. यह भी संतोष का विषय है कि भाजपा ने उदयपुर और अमरावती की घटनाओं को ज्यादा तूल नहीं दिया वरना अराजकता फैल सकती थी.

Open in App

हैदराबाद में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हो गई. अभी यह पता नहीं चला है कि भाजपा की सरकारों और पार्टी ने कौन-कौन-से कार्य करने का संकल्प लिया है लेकिन उसमें शामिल हुए नेताओं के भाषणों में से कुछ उल्लेखनीय बिंदु जरूर उभरे हैं. जैसे अल्पसंख्यकों के कमजोर वर्गाों (पसमांदा) की भलाई का आह्वान, राजनीति में परिवारवाद का उन्मूलन और अगले 25-30 साल तक भाजपा-शासन के चलते रहने की आशा.

जहां तक अल्पसंख्यकों यानी मुसलमानों के कमजोर वर्ग का सवाल है, इसमें शक नहीं कि ये लोग गरीब हैं, मेहनतकश हैं और ज्यादातर अशिक्षित हैं. विदेशी हुक्मरानों के इन कृपाकांक्षी लोगों का उद्धार करने में वे शासक भी असमर्थ रहे. 1947 में भारत-विभाजन के कारण इनकी हालत पहले से भी ज्यादा बदतर हो गई. 

कुछ मुट्ठीभर लोगों ने अपने अल्पसंख्यक होने का फायदा भले उठाया लेकिन ज्यादातर मुसलमानों की आर्थिक, शैक्षणिक और जातीय हैसियत आज भी ज्यों की त्यों है. राजनीति के दांव-पेंचों ने इनके अलगाववाद को मजबूत ही किया है. यदि इनकी तरफ भाजपा विशेष ध्यान देगी तो देश का भला ही होगा. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इनके तुष्टिकरण नहीं, तृप्तिकरण की बात कही है. यह संतोष का विषय है कि उदयपुर और अमरावती की घटनाओं कों भाजपा तूल नहीं दे रही है वरना भारत में अराजकता फैल सकती थी. यह भाजपा के नेतृत्व की दूरंदेशी का परिचायक है. 

जहां तक परिवारवाद का सवाल है, उसके खिलाफ मैं बराबर लिखता रहा हूं लेकिन दुनिया में लोकतंत्र को खतरा सिर्फ परिवारवाद से ही नहीं है, नेताओं और कार्यकर्ताओं के अहंकार से भी है. यदि भाजपा-सरकार की नीतियां सच्ची लोकहितकारी रहीं तो वह अगले 25-30 साल क्या, और भी ज्यादा वर्षों तक राज करती रह सकती है. 

इसमें शक नहीं कि भारत का विपक्ष इस वक्त डावांडोल है. उसके पास न कोई ठोस नीति है, न नेता है लेकिन यह भी सच है कि किसी भी लोकतंत्र में विपक्ष को जिंदा रखना भी बेहद जरूरी है. सरकार को ऊंघने से बचाने के लिए विपक्ष की जरूरत तो हमेशा रहती ही है.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी का 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, स्वीडन के 'रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार' से सम्मानित, राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतनीदरलैंड में PM मोदी ने राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात की

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारतPM मोदी के स्वागत में नीदरलैंड्स में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने मनाली और रामपुर में बाजी मारी, कांग्रेस ने नाहन में किया क्लीन स्वीप

भारतसीएम-निर्वाचित सतीशन ने केरल कैबिनेट की घोषणा की, 18 मई को 21 मंत्री शपथ लेंगे