लाइव न्यूज़ :

सारंग थत्ते का ब्लॉगः पूर्व रक्षा मंत्री से रक्षा क्षेत्र मायूस!

By सारंग थत्ते | Updated: July 6, 2019 07:23 IST

विशेषज्ञों को उम्मीद थी कि छपे हुए बजट भाषण के अनुबंधों में शायद रक्षा बजट के आंकड़े देखने को मिलेंगे. लेकिन वहां भी निराशा ही हुई. बजट भाषण में इस बारे में सिर्फ दो वाक्य कहे गए थे- रक्षा के आधुनिकीकरण और उन्नयन की तत्काल आवश्यकता है और यह राष्ट्रीय प्राथमिकता है.

Open in App

पिछली सरकार में रक्षामंत्नी के रूप में अपनी पहचान बनाने के बाद अब मोदी सरकार-2 में वित्त मंत्नी के ओहदे से निर्मला सीतारमण से रक्षा क्षेत्न को काफी उम्मीद थी. लेकिन सवा दो घंटे के बजट भाषण में जहां ड्यूटी टुवर्ड्स इंडिया अर्थात् भारत के प्रति कर्तव्य का जिक्र  किया गया था, रक्षा विभाग की पूरी तरह उपेक्षा ही हुई है. 

विशेषज्ञों को उम्मीद थी कि छपे हुए बजट भाषण के अनुबंधों में शायद रक्षा बजट के आंकड़े देखने को मिलेंगे. लेकिन वहां भी निराशा ही हुई. बजट भाषण में इस बारे में सिर्फ दो वाक्य कहे गए थे- रक्षा के आधुनिकीकरण और उन्नयन की तत्काल आवश्यकता है और यह राष्ट्रीय प्राथमिकता है. देश में आयातित किए जाने वाले रक्षा उपकरणों, जिनका निर्माण देश में  नहीं होता है उस पर मूल सीमा शुल्क नहीं लगेगा. इस सीमा शुल्क को साजो सामान बेचने वाली कंपनी अपनी कीमत में इस खर्च को शामिल करती आई है. इसलिए यह शुल्क अब सरकार को नहीं मिलेगा. विडंबना है कि फायदा किसी को नहीं हुआ बल्कि नुकसान सरकार उठाने को मजबूर है.

अब अंतरिम बजट की संख्याओं को दोबारा देखें. हमारी सेना के लिए बजट का सबसे जरूरी हिस्सा होता है कि रक्षा क्षेत्न को कितना आवंटन राजस्व मद में दिया जाता है. 1 फरवरी 2019 को अंतरिम वित्त मंत्नी ने रक्षा मंत्नालय के लिए 3,18,931.22 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था, जिसमें पेंशन का हिस्सा शामिल नहीं है. 

सरकार ने पेंशन के खाते में 1,12,079.57 करोड़ रुपए का आवंटन अलग से किया था. चूंकि 5 जुलाई 2019 के पूर्ण बजट में इन संख्याओं में कोई बदलाव नहीं है, इसलिए 2018-19 के बजट के मुकाबले यह कुल आवंटन 7.93 प्रतिशत ज्यादा रहेगा. 2019-20 के बजट में दिए गए 3,18,931 करोड़ रु. में 2,10,682 करोड़ रु. राजस्व खाते में हैं, जबकि 1,08,248 करोड़ रुपए पूंजीगत खर्च के लिए दिए गए हैं. 

पूंजीगत खर्च के मद से नए हथियार और अन्य जरूरी साजोसामान खरीदा जाता है. पूंजीगत खर्च से ही पुरानी देनदारी की जाती है और लगभग 80 प्रतिशत उसमें व्यय होता है. 2019 - 20 में हमारा रक्षा खर्च जीडीपी का 1.58 प्रतिशत है जो कि 1962 की जंग के बाद सबसे कम प्रतिशत रहा है, तब यह 1.65 प्रतिशत था. 

सवाल है बिना आधुनिकीकरण और नए हथियारों के कैसे जीतेंगे हम अगली जंग? यह एक राष्ट्रीय नीति का प्रश्न है जिस पर सरकार को दोबारा मंथन करना ही पड़ेगा.

टॅग्स :बजट 2019निर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए