लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: उद्धव ठाकरे या एकनाथ शिंदे...अब जनता तय करेगी कि बालासाहब की विरासत का वारिस कौन है?

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: October 13, 2022 11:59 IST

शिवसेना में दो फाड़ के बाद अब देखने वाली बात ये है कि जनता किसके हक में जाती है. फिलहाल एक बात साफ हो गई कि दोनों गुटों के बीच शिवसेना के कार्यकर्ता बंट गए हैं. निकट भविष्य में होने वाले चुनाव अगली तस्वीर साफ कर देंगे।

Open in App

शिवसेना के उद्धव ठाकरे तथा एकनाथ शिंदे को निर्वाचन आयोजन ने नया नाम और नया चिन्ह दे दिया है. दोनों गुटों के नाम में शिवसेना के संस्थापक बालासाहब ठाकरे जुड़ा है. शिंदे गुट को ढाल-तलवार और उद्धव गुट को मशाल मिली है. दोनों गुट बालासाहब की विरासत पर दावा कर रहे हैं लेकिन यह तो जनता ही तय करेगी कि शिवसेना के संस्थापक का असली उत्तराधिकारी कौन है. 

शिवसेना में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 विधायकों ने बगावत कर दी थी. इसके बाद शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा की महाविकास आघाड़ी सरकार गिर गई और भाजपा के साथ गठबंधन कर एकनाथ शिंदे नए मुख्यमंत्री बन गए. विभाजन के बाद दोनों गुटों में पंचायत चुनावों में पहला परोक्ष शक्ति परीक्षण हुआ था. 

दोनों गुटों ने जीत के दावे किए लेकिन चूंकि चुनाव किसी पार्टी या उसके आधिकारिक चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़े गए थे, इसीलिए यह सच्चाई सटीक रूप से सामने नहीं आई कि जीता कौन. इसके बावजूद एक बात साफ हो गई कि दोनों गुटों के बीच शिवसेना के कार्यकर्ता बंट गए हैं. शिवसेना की परंपरागत दशहरा रैली में भी शिंदे तथा उद्धव ने अपनी ताकत का प्रदर्शन तो किया. 

इससे भी यह स्पष्ट हो गया कि पार्टी का वोट बैंक बंट गया है. उद्धव ठाकरे तथा एकनाथ शिंदे दोनों ही विशाल भीड़ जुटाने में कामयाब हुए थे और दोनों ही तरफ से दावा किया गया था कि भीड़ उनकी रैली में ज्यादा आई. अब चुनाव चिन्ह और पार्टी के नाम को लेकर स्थिति साफ हो गई है इसीलिए निकट भविष्य में होने वाले चुनाव में तय हो जाएगा कि बालासाहब की विरासत का असली वारिस जनता किसे मानती है. 

भारतीय राजनीति में विरासत की यह जंग पहली बार नहीं हो रही है. पांच दशक पहले जब कांग्रेस में विभाजन हुआ था, तब निजलिंगप्पा के नेतृत्व वाली संगठन कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में जनता ने बुरी तरह खारिज कर इंदिरा गांधी के नेतृत्ववाली इंदिरा कांग्रेस को सिर आंखों पर बैठाया था. अस्सी के दशक में तमिलनाडु में द्रमुक का विभाजन हो गया था. 

लोकप्रिय तमिल अभिनेता एम.जी. रामचंद्रन ने बगावत कर अन्ना द्रमुक बना ली. एम. करुणानिधि द्रमुक का नेतृत्व करते रहे. द्रमुक के संस्थापक अन्ना दुरई  की विरासत का उत्तराधिकारी हर चुनाव में राज्य की जनता ने एम.जी. रामचंद्रन को माना. जब तक रामचंद्रन जीवित रहे, जनता ने करुणानिधि की द्रमुक को सत्ता नहीं सौंपी. यह बात अलग है कि संगठन कांग्रेस जिसे कांग्रेस (ओ) भी कहा जाता था, की तरह द्रमुक खत्म नहीं हुई क्योंकि करुणानिधि का व्यापक जनाधार था. 

यही स्थिति अब शिवसेना में आई है. मुख्यमंत्री शिंदे तथा उद्धव ठाकरे भले ही यह दावा कर रहे हों कि जनता एवं शिवसैनिक उनके साथ हैं लेकिन निकट भविष्य में होने वाले चुनाव में असली फैसला जनता करेगी. महाराष्ट्र विधानसभा की अंधेरी (पूर्व) सीट के लिए कुछ हफ्ते बाद उपचुनाव होगा लेकिन उसमें दोनों गुटों के बीच शक्ति परीक्षण नहीं होगा क्योंकि मुख्यमंत्री के नेतृत्ववाली ‘बालासाहेबांची शिवसेना’ मैदान में नहीं है. वह भाजपा का समर्थन कर रही है मगर उद्धव ठाकरे की पार्टी के लिए यह उपचुनाव पहली अग्निपरीक्षा होगी. 

यदि ठाकरे यह उपचुनाव जीत लेते हैं तो उनकी पकड़ जनता तथा कार्यकर्ताओं पर मजबूत मानी जाएगी. दोनों गुटों के बीच पहली तथा वास्तविक जोर-आजमाइश बृहन्मुंबई महानगर पालिका के दो माह बाद होने वाले चुनाव में होगी.

अगर ठाकरे अपने इस गढ़ को सलामत रख लेते हैं तो यह निर्विवाद रूप से स्पष्ट हो जाएगा कि भाजपा के साथ मिलकर भी शिंदे खुद को जनता की अदालत में बालासाहब की विरासत का वारिस नहीं साबित कर सके हैं. इसके बाद राज्य के अन्य हिस्सों में स्थानीय निकाय चुनाव हैं तथा 2024 में विधानसभा चुनाव हैं. जनता जिसे अपना लेगी, वह बालासाहब का असली उत्तराधिकारी समझा जाएगा.  

टॅग्स :शिव सेनाBalasaheb Thackerayएकनाथ शिंदेउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतआमिर खान ने 'तारे जमीन पर' की थी और हमने फिल्म 'सारे ज़मीन पर' की थी?, एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

बॉलीवुड चुस्कीLMOTY 2026: अशोक सराफ को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड', कहा- यह पुरस्कार सिर्फ मेरा नहीं

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?