लाइव न्यूज़ :

देशद्रोह के कानून पर पुनर्विचार करना समय की जरूरत, विश्वनाथ सचदेव का ब्लॉग

By विश्वनाथ सचदेव | Updated: February 18, 2021 11:35 IST

किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने में संलिप्तता के आरोप में जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देदेशद्रोह के ये आरोप धारा 124ए के अंतर्गत दर्ज होते हैं. यूएपीए अर्थात् गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के अंतर्गत मामलों में सामान्यत: अदालतें जमानत भी नहीं देतीं.वर्ष 2019 में देशद्रोह के नौ प्रतिशत और यूएपीए के ग्यारह प्रतिशत पिछले मामले पुलिस ने ‘प्रमाण’ के अभाव में वापस ले लिए थे.

अब इक्कीस साल की दिशा रवि पर देशद्रोह का आरोप लगा है. बेंगलुरु की इस युवती का यह प्रकरण क्या रूप लेता है, यह तो पुलिस की अगली कार्रवाई और अदालत के रुख पर ही निर्भर करता है, लेकिन पिछले कुछ अर्से में देश में ‘देशद्रोह’ के मामलों में जो गति आई है, वह सचमुच चिंता का विषय होना चाहिए.

आंकड़े बताते हैं कि जहां सन् 2016 में देशद्रोह के कुल 35 मामले सामने आए थे, वहीं 2019 में यह संख्या बढ़कर 93 हो गई- अर्थात् 165 प्रतिशत की वृद्धि. देशद्रोह के ये आरोप धारा 124ए के अंतर्गत दर्ज होते हैं. यदि इनके साथ यूएपीए को देखा जाए तो वर्ष 2019 में इसके अंतर्गत 1226 मामले दर्ज हुए थे.

सन् 2016 की तुलना में यह 33 प्रतिशत की वृद्धि है. ज्ञातव्य है कि धारा 124ए के अंतर्गत तीन साल से लेकर आजीवन कारावास की सजा हो सकती है और यूएपीए अर्थात् गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के अंतर्गत मामलों में सामान्यत: अदालतें जमानत भी नहीं देतीं.

आंकड़े बहुत कुछ कहते हैं, पर बहुत कुछ आंकड़ों के घटाटोप में छिप भी जाता है. मसलन 124ए के अंतर्गत जिन लोगों को देशद्रोह का आरोप झेलना पड़ रहा है उनमें विद्यार्थियों से लेकर पत्रकार, बुद्धिजीवी, लेखक, कलाकार, पर्यावरण-कार्यकर्ता तक शामिल हैं. वर्ष 2019 में देशद्रोह के नौ प्रतिशत और यूएपीए के ग्यारह प्रतिशत पिछले मामले पुलिस ने ‘प्रमाण’ के अभाव में वापस ले लिए थे.

यह तथ्य भी गौर करने लायक है कि वर्ष 2019 में ‘देशद्रोह’ के 3.3 प्रतिशत मामलों में ही सजा सुनाई गई थी, जबकि यू.ए.पी.ए. मामलों में यह प्रतिशत लगभग 29 था. यहीं इस तथ्य की भी उपेक्षा नहीं की जा सकती कि ‘देशद्रोह’ एक बहुत ही गंभीर अपराध है और चौबीसों घंटों के समाचार-चैनलों के युग में किसी को बार-बार देशद्रोह का आरोपी बताना संबंधित व्यक्ति की सामाजिक छवि को क्षति पहुंचा सकता है.

इस संदर्भ में पिछले कुछ सालों में जो एक और प्रवृत्ति सामने आई है, वह सरकार के विरोध को देशद्रोह मान लेने की है. अक्सर इस बात को भुला दिया जाता है कि देश और सरकार एक-दूसरे के पर्यायवाची नहीं हैं. सरकार की आलोचना करने का मतलब देश के प्रति गद्दारी करना नहीं हो सकता. जनतांत्रिक व्यवस्था में हम देश का काम-काज चलाने के लिए सरकार चुनते हैं. यह सरकार घोषित नीतियों और देश के संविधान के अनुसार शासन चलाती है. नागरिक का अधिकार है, और कर्तव्य भी, कि वह अपने द्वारा चुनी हुई सरकार की नीतियों और उसके कार्यो की आलोचना कर सके.

जनतंत्न में विरोध एक पवित्न और महत्वपूर्ण शब्द है. सच बात तो यह है कि यह एक शब्द मात्न नहीं है, यह एक विचार है. अभिव्यक्ति की स्वतंत्नता इसी विचार को परिभाषित करती है. फ्रांसीसी दार्शनिक वाल्तेयर ने कहा था कि ‘हो सकता है मैं आप से असहमत होऊं, पर अपनी बात कहने के आपके अधिकार की रक्षा मैं अपनी अंतिम सांस तक करूंगा.’

उनका यह कथन जनतांत्रिक मूल्यों-आदर्शो को उजागर करने वाला है. विरोध या असहमति जनतंत्न की भावना और परिकल्पना का एक आधार है. इस आधार की उपेक्षा का मतलब जनतांत्रिक आदर्शो को अस्वीकारना है. सच तो यह है कि जब हम गुलाम थे तो अंग्रेजों ने अपने विरोध को राष्ट्र-विरोध मानने का षड्यंत्न किया था.

आज से 184 वर्ष पहले, सन् 1837 में आईपीसी के प्रारूप में देशद्रोह की चर्चा सुनी गई थी. मैकाले ने तब कहा था, कोई भी जो सरकार के प्रति असंतोष फैलाता है तो उसे तीन वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा दी जा सकती है. वर्ष 1860 में इस संबंध में कानून भी बना, पर उसमें भी राष्ट्र-द्रोह वाली धारा नहीं थी. दस साल बाद 1870 में यह गलती सुधारी गई और दंड सहिता में धारा 124ए जोड़ी गई.

अंग्रेजों ने तो अपने हित के लिए यह धारा जोड़ी थी, तब उन्होंने अपनी सरकार को देश का पर्याय माना था. दुर्भाग्य से आज भी इस तरह की सोच पल रही है. सन् 1860 में इस धारा का न जुड़ना अंग्रेजों के लिए एक गलती थी, और स्वतंत्न भारत में इस धारा (124ए) का जुड़ा रहना गलती  है.

पिछले सत्तर सालों में इस धारा को हटाने की बात तो हुई है, पर बात सिरे नहीं लगी. अब समय आ गया है कि सरकार और राष्ट्र को पर्याय मानने की गलती को सुधारा जाए. राष्ट्र-हित सर्वोपरि है, राष्ट्र-प्रेम सर्वाधिक महत्वपूर्ण अवधारणा है, पर जनतांत्रिक मूल्यों-आदर्शो की अनदेखी नहीं होनी चाहिए. विवेक का तकाजा है कि इन मूल्यों की हरसंभव तरीके से रक्षा हो.

टॅग्स :दिशा रविकर्नाटकभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए