लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: भारत-नेपाल के बीच विवाद और चीन की भूमिका

By शक्तिनन्दन भारती | Updated: November 19, 2021 16:07 IST

भारत तथा नेपाल के बीच तनाव के कई बिंदु हैं जिनमें से कुछ प्रमुख हैं मधेसी विवाद, राजनीतिक प्रतिबद्धता और सीमा विवाद। चीन द्वारा नेपाल की अंदरूनी राजनीति में हस्तक्षेप भी एक समस्या है।

Open in App

भारत नेपाल के साथ अपनी सीमा का एक बड़ा भाग साझा करता है। भारत तथा नेपाल के बीच अत्यंत प्राचीन काल से ही धार्मिक सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार वाणिज्य भी अच्छी स्थिति में है। भारत की विदेश नीति तथा रक्षा नीति दोनों के नीति निर्माण में भारत ने कभी भी नेपाल को नजरअंदाज नहीं किया है। 

आंग्ल नेपाल युद्ध जो 1815-16 ईसवी में हुआ था, उसके बाद हुई सुगौली की संधि के पक्ष में कुछ विवाद की स्थिति दोनों देशों के बीच जरूर बनती है लेकिन भारत की इस क्षेत्र में अग्रज की भूमिका के कारण भारत-नेपाल संबंधों में सीमा विवाद कटुता के स्तर पर कभी नहीं पहुंचा। 

भारत तथा नेपाल के बीच तनाव के कई बिंदु हैं जिनमें से कुछ प्रमुख हैं मधेसी विवाद, राजनीतिक प्रतिबद्धता और सीमा विवाद। सुगौली की संधि जो 1815 में हुई थी उसको नेपाल वर्तमान में नहीं मानता तथा उसने एक नया राजनीतिक नक्शा जारी किया है जिसमें सुगौली की संधि से पूर्व के क्षेत्रों को भारतीय क्षेत्र मानने से मना किया है तथा इन क्षेत्रों को नेपाल का भाग माना गया है। 

भारत के कूटनीतिक प्रयासों से इस समस्या को वर्तमान में फ्रीज कर दिया गया है। भारत के लिए वर्तमान समय में दूसरी सबसे बड़ी समस्या चीन द्वारा नेपाल की अंदरूनी राजनीति में हस्तक्षेप की है। चीनी हस्तक्षेप के कारण नेपाल पिछले कई दशकों से राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। 

भारत तथा नेपाल के बीच सीमा विवाद के पीछे मूल रूप से नेपाल में सक्रिय वामपंथी राजनीति तथा पूर्व में हुई सुगौली की संधि है। भारत को इन दोनों बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भारत नेपाल संबंध और सुदृढ़ हो सके।

टॅग्स :नेपालचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

विश्वअमेरिका को इतनी क्यों जंग पसंद है?, 250 वर्षों के इतिहास पर नजर डालें तो...

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित