लाइव न्यूज़ :

कानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: March 25, 2026 05:26 IST

जस्टिस भुइयां ने यूएपीए के तहत गिरफ्तार किए गए लोगों के 2019 से 2023 तक के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया लेकिन दोषसिद्धि दर लगभग पांच प्रतिशत ही है.

Open in App
ठळक मुद्दे कानून का अगर दुरुपयोग नहीं हो रहा तो कम से कम उसका अत्यधिक उपयोग अवश्य हो रहा है. जमानत मिलना भी अक्सर मुश्किल होता है, इसलिए आरोपी लंबे समय तक बिना दोष सिद्ध हुए भी जेल में रहते हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2019 से 2023 के दौरान 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में यूएपीए के तहत कुल 10440 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया,

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने बिल्कुल सही कहा है कि असहमति को अपराध घोषित करने, आतंकवाद रोधी कानून यूएपीए अर्थात गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत अंधाधुंध गिरफ्तारियों और ‘गहरी सामाजिक दरारों’ के माध्यम से 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता है.

दरअसल यूएपीए के तहत कम दोषसिद्धि की दर दिखा रही है कि कानून का अगर दुरुपयोग नहीं हो रहा तो कम से कम उसका अत्यधिक उपयोग अवश्य हो रहा है. जस्टिस भुइयां ने यूएपीए के तहत गिरफ्तार किए गए लोगों के 2019 से 2023 तक के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया लेकिन दोषसिद्धि दर लगभग पांच प्रतिशत ही है.

उल्लेखनीय है कि यूएपीए कानून राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत सख्त माना जाता है और इसमें जमानत मिलना भी अक्सर मुश्किल होता है, इसलिए आरोपी लंबे समय तक बिना दोष सिद्ध हुए भी जेल में रहते हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2019 से 2023 के दौरान 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में यूएपीए के तहत कुल 10440 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया,

जबकि केवल 335 लोगों को ही दोषी ठहराया जा सका. इतने कठोर कानून के अंतर्गत गिरफ्तारी के बाद कोई व्यक्ति बाद में सबूतों के अभाव में छूट भी जाए तो जेल की जो सजा वह निरपराध होते हुए भी भुगत चुका होता है, क्या उसकी भरपाई संभव है? इसमें कोई दो राय नहीं कि देश में बढ़ती आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर, उनसे निपटने के लिए सख्त कानूनों की जरूरत भी बढ़ती जा रही है.

यूएपीए अधिनियम केंद्र सरकार को संगठनों को आतंकवादी समूह घोषित करने का अधिकार देता है, यदि वे आतंकवाद करते हैं या उसमें भाग लेते हैं, आतंकवाद की तैयारी करते हैं, आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं, या किसी अन्य प्रकार से आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होते हैं.

लेकिन दोषसिद्धि की दर बहुत कम होना यह दिखाता है कि बहुत से निर्दोष लोग भी इस सख्त कानून की चपेट में आ रहे हैं. इसलिए जस्टिस भुइयां की चिंता को सरकार को ध्यान में रखना होगा और कोशिश करनी होगी कि आतंकवादी कृत्यों में लिप्त लोगों पर शिकंजा कसते हुए भी, निर्दोष लोग इसकी चपेट में न आएं और राजनीतिक या वैचारिक विरोधियों के खिलाफ इस कानून का दुरुपयोग न किया जाए.  

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टCJIदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?