लाइव न्यूज़ :

शरद जोशी का ब्लॉग: पाकिस्तान का सतही सौजन्य

By शरद जोशी | Updated: September 21, 2019 06:45 IST

पाक हिंद से अकारण नाराज है. नहर का पानी अल्लाह का दिया है, राज्य की सीमा आदमी की बनाई है, लड़ाई का भय व्यर्थ का डर है. सब झगड़े सुलझ सकते हैं पर प्रश्न यह है कि वह कीड़ा जो मन में पैठा हुआ है, वह किस ऑपरेशन से निकलेगा?

Open in App

पाकिस्तान के एक बड़े नेता ने प्यार उमड़ने पर फरमा दिया है कि हिंद और पाकिस्तान के झगड़े दोस्तों के झगड़े हैं. दोस्तों के झगड़े यानी जो दोस्ती से निबट सकते हैं और दोस्ती है तो झगड़े स्वाभाविक ही हैं. बात सच है, झगड़े तो दोस्तों में ही होते हैं. अपरिचित आपस में झगड़ने ही क्यों लगे? और कभी साइकिल टकरा जाने या रेल में अधिक भीड़ होने के कारण दो अपरिचित झगड़ भी पड़ें तो जल्दी ही बात आई-गई हो जाती है.

मनोविज्ञान के जानने समझने वाले कहते हैं कि ज्यादा प्रेम लड़ाई करवाता है और कलह का मूल हांसी में उतना ही सत्य है जितनी कि रोग की जड़ खांसी है. किसी को हंसी-मजाक का अधिकार मिलता है तो दूसरे को कुछ-कुछ बंधन या गुलामी अनुभव होती है, उसका व्यक्ति मर जाता है और वह मुक्ति के वास्ते आत्मविद्रोह पर उतरता है और समाज कहता है कि दोस्तों में झगड़े हो गए.

तो क से ख की या श से म की या हिंद से पाक की जो कटाछनी तथा मन-मुटाव है, उसका कारण है- जलन. वह जलन, जो दूसरे की प्रगति व निर्माण को देखकर दिल में स्वयं उगती है. फिर इस बात के भी कई सबूत हैं कि जब किसी दोस्त के मन में दूसरे दोस्त के लिए जलन जागी तो वह सीधा किसी बड़े के पास से सहयोग प्राप्त कर दूसरे को छोटा सिद्ध करेगा और अपने पासे फेंकेगा. क से जलकर ख फिर ग के पास जाता है, श से जलकर म किसी प को अपनी तरफ हिलाता है और हिंद से जलकर पाक अमेरिका का गहरा बन उससे युद्ध की सामग्री प्राप्त करता है और भय दिखाता है.

पाक हिंद से अकारण नाराज है. नहर का पानी अल्लाह का दिया है, राज्य की सीमा आदमी की बनाई है, लड़ाई का भय व्यर्थ का डर है. सब झगड़े सुलझ सकते हैं पर प्रश्न यह है कि वह कीड़ा जो मन में पैठा हुआ है, वह किस ऑपरेशन से निकलेगा?

डाह का अंकुर सदैव प्रगति की होड़ाहोड़ के समय उग आता है और वहीं पर यह अंकुर उगता है जिसे कि अपनी शक्ति, बुद्धि और क्षमता का भावी चित्र धुंधला नजर आता है. वह नहीं चाहता कि उसका साथी पड़ोसी उससे आगे बढ़ा दिखे.

सो हिंद की अपनी राह है. उसकी किस्मत वह खुद बनाता है. उसकी मैत्री से मोहित सब स्वयं हो जाते हैं या होने के लिए तरसते हैं. और दोस्ती का हो या दुश्मनी का, झगड़ा-भाव और क्रियाएं तो समान ही होती हैं, नुकसान भी समान होता है, तब उसे दोस्ती के झगड़े कहकर थोथे पर दे डालता मूर्खता है. दिमाग, दिल और जुबान में फर्क रखना समझदारी का सबसे बड़ा दोष है.

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

क्राइम अलर्ट40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,  पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, गोंदिया-चंद्रपुर से युवक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतसीएम-निर्वाचित सतीशन ने केरल कैबिनेट की घोषणा की, आज 21 मंत्री शपथ लेंगे

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट