लाइव न्यूज़ :

आलोक मेहता का ब्लॉगः मीडिया और जजों पर राजनीतिक हमले

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 17, 2019 08:16 IST

अदालत के फैसलों की आलोचना के अधिकार का उपयोग होता रहा. लेकिन हाल के महीनों में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश पर व्यक्तिगत हितों, राजनीतिक पूर्वाग्रह तक के गैरजिम्मेदाराना अनर्गल आरोप लगाए जाने लगे हैं.

Open in App

आलोक मेहताआजादी के बाद यह पहला दौर है, जबकि प्रमुख राजनीतिक दल और नेता पारस्परिक संघर्ष के साथ चुन-चुनकर मीडिया तथा सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों तक पर राजनीतिक हमले कर रहे हैं. पहले कुछ अतिवादी संगठन यदा-कदा संपादक, संवाददाता या मीडिया संस्थान पर पूर्वाग्रह, पक्षपात या भ्रष्ट होने के आरोप लगा देते थे. 

अदालत के फैसलों की आलोचना के अधिकार का उपयोग होता रहा. लेकिन हाल के महीनों में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश पर व्यक्तिगत हितों, राजनीतिक पूर्वाग्रह तक के गैरजिम्मेदाराना अनर्गल आरोप लगाए जाने लगे हैं. ऐसा भी नहीं है कि ऐसी आरोपबाजी को किसी दल के दो-चार नेताओं की ओर से की गई निजी टिप्पणी कहा जा सके. पार्टी नेतृत्व द्वारा सोची समझी रणनीति के तहत न्यायाधीशों और वरिष्ठ मीडिया कर्मियों, सामाजिक-आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों पर पूर्वाग्रह के आरोपों सहित अपमानजनक टिप्पणियों की बौछार करवाई जा रही है.

यों 2013-14 के अन्ना आंदोलन, आम आदमी पार्टी और कुछ राजनेताओं ने गंभीर निजी अर्ध सत्य या मनगढ़ंत आरोपों के अभियान चलाए थे. फिर टेलीविजन के समाचार चैनलों पर राष्ट्रीय या प्रादेशिक चैनलों में भी उत्तेजक आरोपबाजी को प्रोत्साहन मिलने लगा. पिछले कुछ महीनों के दौरान राजनीतिक दलों के प्रचार विभाग प्रमुखों के निर्देशों पर प्रवक्तागण किसी गंभीर विषय पर तर्को के बजाय एक-दूसरे के निजी जीवन-विचार पर आरोप लगाने के बाद मारपीट की मुद्रा में झपटने लगे. इसमें कोई कसर रह गई तो कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता या भागीदार पत्रकार पर निजी आरोप मढ़ने लगे. 

राजनेताओं के आरोपों के समर्थन या विरोध में नामी वकील कानूनी मैदान में उतर गए. नगरपालिका, नगर निगम, ग्राम पंचायत, विधानसभा, संसद, प्रधानमंत्री, केंद्रीय चुनाव आयुक्त, प्रतिष्ठित संपादक-पत्रकार, लेखक और न्यायाधीश को भी यदि इसी तरह विवादों के कठघरे में खड़ा किया जाता रहा, तो लोकतंत्र के किस दरवाजे पर सही निर्णय-न्याय की उम्मीद रह जाएगी? मंदिर-मस्जिद को लेकर दशकों से चली आ रही कानूनी लड़ाई भी धीरे-धीरे अति सांप्रदायिक राजनीति का हिस्सा बन चुकी है.  

यदि संसद, चुनाव आयोग, न्याय पालिका की साख ही नष्ट कर दी जाएगी तो क्या गिरोहों में शक्ति प्रदर्शन और प्रयोग से समाज की दिशा तय होगी? इससे क्या अराजकता और अलोकतांत्रिक व्यवस्था को आमंत्रण नहीं मिलेगा? एक-दूसरे के वैचारिक मतभेदों का मतलब व्यक्तिगत दुश्मनी कैसे हो सकता है? जहां दुनिया के संपन्न विकसित देश भारत के लोकतंत्र और सफलताओं की प्रशंसा करने लगे हैं, वहीं हम अपने ही मुंह पर कालिख पोतकर कौन सी सफलता पा सकते हैं?

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'गवर्नर BJP के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं', कपिल सिब्बल का बड़ा आरोप

भारतकॉर्पोरेट गवर्नेंस में निर्णायक बदलाव: भारतीय न्याय प्रणाली ने बढ़ाई जवाबदेही की रफ्तार

भारतटीएमसी के मुंह से धर्म की बात शोभा नहीं?, अधीर रंजन चौधरी ने कहा-पुलिस और TMC के गुंडे ने 15 साल से पश्चिम बंगाल में क्या गदर काटे हैं?, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल मतगणनाः उच्चतम न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से किया इनकार, अमित मालवीय ने कहा-एक और दिन ममता बनर्जी के लिए एक और न्यायिक हार

भारतक्यों नहीं मतगणना में केंद्रीय कर्मचारी हो सकते?, सीएम ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को सुप्रीम झटका?, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की दलीलें बेकार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: इस्तीफ़ा देने से इनकार के बाद राज्यपाल ने ममता बनर्जी के मंत्रिमंडल को किया बर्खास्त

भारतनागपुर: दो बादल गुजरे, 3 घंटे में पारा गिरा 15 डिग्री, एयरपोर्ट पर तीन बार दी गई एरोड्रम वॉर्निंग, 3 बजे के बाद से विमानों के ‘टेक ऑफ’ और ‘लैंडिंग’ रही मुश्किल

भारत'मैं अपने पिता के सिद्धांतों के अनुसार चलूंगा, पिता जी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जा काम किया उसे आगे भी जारी रखे': मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बोले निशांत कुमार

भारतअग्निवीर बनाने के लिए पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के युवाओं का जोश हाई!

भारतअसम में बीजेपी सरकार 12 मई को गुवाहाटी में लेगी शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल