लाइव न्यूज़ :

हर छोटे तमाशे पर भारी बड़ा तमाशा, पीयूष पांडे का ब्लॉग

By पीयूष पाण्डेय | Updated: August 29, 2020 19:42 IST

दावा किया जाता है- ‘आज फलां खुलासा आपके होश उड़ा देगा.’ कई दर्शक इतनी बार अपने होश उड़वा चुके हैं कि उनके होश ने अब हड़ताल कर दी है. चैनल के रिपोर्टर तनाव में हैं क्योंकि उन्हें जमीन-आसमान कहीं से भी खुलासा खोज के लाना है. इस कड़ी में स्टिंग आपरेशन हो रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे मतलब-बंदा सीधे-सीधे इंटरव्यू देने को तैयार हो, फिर भी आप उसका स्टिंग आपरेशन कर सकते हैं. कुछ रिपोर्टर यही कर रहे हैं. पकड़-पकड़ कर स्टिंग आपरेशन हो रहे हैं. स्टिंग आपरेशन से सनसनी पैदा होती है. सनसनी से चीखने का उन्माद आता है. उन्माद से टीआरपी आती है. टीआरपी से पैसा आता है.

इन दिनों एक अभिनेता की मौत की गुत्थी समाचार चैनलों के लिए ‘राष्ट्रीय समस्या’ बनी हुई है. चैनल दर्शकों के लिए रोज दो-चार कथित खुलासे लाते हैं. दावा किया जाता है- ‘आज फलां खुलासा आपके होश उड़ा देगा.’ कई दर्शक इतनी बार अपने होश उड़वा चुके हैं कि उनके होश ने अब हड़ताल कर दी है. चैनल के रिपोर्टर तनाव में हैं क्योंकि उन्हें जमीन-आसमान कहीं से भी खुलासा खोज के लाना है. इस कड़ी में स्टिंग आपरेशन हो रहे हैं.

स्टिंग आपरेशन के विषय में सबसे मजेदार बात यह है कि ये किसी का भी हो सकता है. मतलब-बंदा सीधे-सीधे इंटरव्यू देने को तैयार हो, फिर भी आप उसका स्टिंग आपरेशन कर सकते हैं. कुछ रिपोर्टर यही कर रहे हैं. पकड़-पकड़ कर स्टिंग आपरेशन हो रहे हैं.

स्टिंग आपरेशन से सनसनी पैदा होती है. सनसनी से चीखने का उन्माद आता है. उन्माद से टीआरपी आती है. टीआरपी से पैसा आता है और पैसे के विषय में बहुत साल पहले एक नेताजी ‘स्टिंग आपरेशन’ में ही कह गए हैं कि पैसा खुदा तो नहीं, मगर खुदा से कम भी नहीं.

हर न्यूज चैनल का अपना-अपना अलग रसोड़ा उर्फ  स्टूडियो है, जिसमें शाम को दरबार सजता है. मृत्यु एक तमाशे में तब्दील है. और ये तमाशा तब तक चलेगा, जब तक चैनल की टीआरपी आएगी. किसी की मौत से भी टीआरपी आए तो न्यूज चैनल के दफ्तर में जश्न होता है. टीआरपी नहीं आए तो बाहर कितना भी खुशनुमा माहौल हो, चैनल के दफ्तर में मातम पसरा रहता है.

जिस तरह बड़ी मछली छोटी मछली को खा जाती है, उसी तरह हर बड़ा एक्सक्लूसिव तमाशा छोटे तमाशे को खा जाता है. किंतु, इस बार तमाशा मृत्यु का बना है. हद ये कि तमाशा भी सिर्फ उसी की मृत्यु का बनता है, जिसकी मृत्यु में ग्लैमर हो. कभी किसान की आत्महत्या की खबर तमाशे में तब्दील होती देखी है आपने? कभी किसी एंकर को स्टूडियो में चिल्लाते सुना है कि देश जानना चाहता है कि अन्नदाता क्यों खुदकुशी करने को मजबूर है. क्यों बच्चियों के रेप कम नहीं हो रहे. क्यों पीएचडी धारक चपरासी बनने को मजबूर है.

निश्चित रूप से मृत्यु व्यंग्य का विषय नहीं. व्यंग्य तो जीवन में पग-पग पर है. मृत्यु का चरित्र तो सत्यवादी हरिश्चंद्र की तरह है. निश्चित. वो आपसे रूठ नहीं सकती. वरना इस दौर में कौन, किससे, कब, क्यों रूठ जाए, कहना मुश्किल है. कई बार आपका मित्र आपसे उस बात पर रुठ जाता है, जिसका आपको इल्म नहीं होता.

सरकारों से वोटर रूठ जाते हैं और सरकार को कानों-कान खबर भी नहीं होती. आलाकमान कब नेता से रुठ जाए, इसे नापने का कोई यंत्र आज तक नहीं बना. श्रीमतीजी कब नाराज हो जाएं- इसे तो स्वयं ईश्वर नहीं जान पाए. कहने का आशय ये कि रुठना स्वाभाविक क्रिया है, लेकिन खबर के नाम पर हल्ला मचाने वाले चैनलों से दर्शक क्यों नहीं रूठते, ये पता नहीं चलता. 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतमुंबईबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?