लाइव न्यूज़ :

Parliament Budget Session: ऐतिहासिक छाप छोड़ने में कामयाब रहा संसद का बजट सत्र?, उच्च सदन में 159 घंटे काम

By अरविंद कुमार | Updated: April 5, 2025 05:10 IST

Parliament Budget Session: बैठक में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पारित हुआ. लोकसभा ने भी 3 अप्रैल को एक नया रिकाॅर्ड बनाया क्योंकि इसी दिन लोक महत्व के 202 मामले सदन में उठे.

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति के अभिभाषण, बजट और दूसरे मामलों में भी कामकाज बेहतरीन रहा.कई और मसलों में पीठासीन अधिकारियों ने उदारता दिखाई.सत्र में 26 बैठकों में 160 घंटे 48 मिनट काम हुआ.

Parliament Budget Session: बजट सत्र में संसद के दोनों सदनों में हुए ऐतिहासिक कामकाज और चर्चाओं ने आलोचकों को करारा जवाब देने के साथ सत्ता पक्ष को भी यह संकेत दे दिया है कि विपक्षी एकजुटता के कारण विधायी मामलों में सरकार को बहुत चौकस रहना होगा. उच्च सदन ने 159 घंटे काम किया और उसकी इस सत्र में उत्पादकता 119% रही. वहीं लोकसभा में उत्पादकता करीब 118% रही. बीते कई सत्रों में दोनों सदन काम न करने के लिए आलोचना का शिकार बने थे लेकिन इस बार कामकाज में ये यादगार रहेंगे. राज्यसभा में 3 अप्रैल, 2025 को नया रिकाॅर्ड बना जब विधायी इतिहास में सुबह 11 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजकर 2 मिनट तक बैठक चली, जो राज्यसभा के इतिहास की सबसे लंबी बैठक थी. इसी मैराथन बैठक में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पारित हुआ.

लोकसभा ने भी 3 अप्रैल को एक नया रिकाॅर्ड बनाया क्योंकि इसी दिन लोक महत्व के 202 मामले सदन में उठे. दोनों सदनों में चर्चा का स्तर काफी ऊंचा था. दोनों पक्ष के सांसद पूरी तैयारी से आए और खास तौर पर वक्फ विधेयक पर तो दोनों पक्षों की तैयारी देखते बनी. राष्ट्रपति के अभिभाषण, बजट और दूसरे मामलों में भी कामकाज बेहतरीन रहा.

सत्र के दौरान विभागों से संबद्ध स्थायी समितियों द्वारा 61 प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए. ये विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों से संबंधित थे. सरकार ने दोनों सदनों में बेहतर प्रबंधन किया लेकिन विपक्षी एकजुटता कायम रही. सरकार के पक्ष में अब तक खड़े रहे कुछ दलों का विपक्ष के साथ सुर मिलाना भविष्य के लिए चुनौती भरा हो सकता है.

बीजेडी, बीआरएस और वाईएसआरसीपी ने यही संकेत दिया है. हालांकि इस बीच में सरकार ने विपक्ष के साथ बेहतर तालमेल और संवाद के साथ विधेयकों को जांच-पड़ताल के लिए संसदीय समितियों में भेजना आरंभ किया है, संयुक्त समितियों में भी भेजना आरंभ किया है. विपक्षी तेवर और संख्याबल को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है.

कई और मसलों में पीठासीन अधिकारियों ने उदारता दिखाई. हालांकि संसद की बैठकें कम होने के साथ संसदीय समितियों के प्रभावी न होने से नौकरशाही के हावी होने की बात सांसद स्वीकारते हैं, जिसका निदान निकालने की जरूरत है. यह 18वीं लोकसभा का चौथा सत्र था जिसमें उत्पादकता करीब 118 % रही. इस सत्र में 26 बैठकों में 160 घंटे 48 मिनट काम हुआ.

राज्यसभा की बात करें तो यह उसका 267वां सत्र था जिसमें हाल के महीनों के अन्य सत्रों से इतर विविधता देखने को मिली. काफी लंबे समय बाद सभापति राज्यसभा जगदीप धनखड़ ने संतोष के साथ चर्चाओं और विचार-विमर्श में सक्रिय भागीदारी और बहुमूल्य योगदान के लिए सभी सांसदों का आभार जताया.

उन्होंने कहा कि लंबे अंतराल के बाद संसदीय शिष्टाचार, विभिन्न दलों का सहयोग, बौद्धिकता और बहुत कुछ देखने को मिला. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर तीन दिनों तक चली बहस में 73 सांसदों ने भाग लिया जबकि केंद्रीय बजट 2025-26 पर हुई चर्चा में 89 सांसदों ने काफी तैयारी के साथ विचार रखा.

यही नहीं सदन में चार केंद्रीय मंत्रालयों के कामकाज पर भी गंभीर चर्चा हुई. आखिर में सभापति राज्यसभा जगदीप धनखड़ ने टिप्पणी की कि इस सत्र को ऐतिहासिक विधायी उपलब्धियों और एकता की भावना के लिए याद किया जाएगा. राज्यसभा ने एक बार फिर लोकतांत्रिक मानकों को अनुकरण लायक बनाया है.

टॅग्स :संसद बजट सत्रनरेंद्र मोदीमल्लिकार्जुन खड़गेसोनिया गाँधीराहुल गांधीओम बिरलाअमित शाहजगदीप धनखड़संसद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह