लाइव न्यूज़ :

सशक्त भारत का आधार है राष्ट्रीय शिक्षा नीति

By नीलिमा गुप्ता | Updated: April 19, 2025 07:29 IST

यह एक प्रभावी शिक्षा प्रणाली है जो प्रत्येक छात्र की अनूठी क्षमताओं का निर्माण करने के लिए सीखने के सकारात्मक अवसर और अनुभव प्रदान करता है.

Open in App

विदेशों में भारतीय शिक्षा ब्रांड का निर्यात करने और शिक्षा के क्षेत्र में भारत ‘विश्व गुरु’ बनने की तैयारी कर रहा है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 ने हमारी सांस्कृतिक और नैतिक शिक्षा प्रणाली को पुनर्जीवित कर, नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दिया है. भारतीय शैक्षणिक आभा का विस्तार महिला नेतृत्व, डिजिटलीकरण और प्रभावी संसाधन जुटाने की रणनीतियों को अपनाने से हुआ है, जिससे देश ज्ञान केंद्र में बदल गया है.

भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली दुनिया की सबसे बड़ी ऐसी प्रणालियों में से एक है जो राष्ट्र की सतत आजीविका और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है. जैसे-जैसे भारत ज्ञान अर्थव्यवस्था और समाज बनने की ओर अग्रसर हो रहा है, वैसे-वैसे अधिक युवा भारतीय उच्च शिक्षा को पाने की आकांक्षा रख रहे हैं.

हमारी समृद्ध, प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली, विशेष रूप से गुरुकुल प्रणाली मौलिक परंपराओं, चर्चाओं और व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से दी जाने वाली शिक्षा के साथ समग्र शिक्षा, नैतिक विकास और एक मजबूत गुरु-शिष्य (शिक्षक-छात्र) संबंध पर जोर देती थी जिसमें वेद, गणित, विज्ञान और दर्शन जैसे विषय सम्मिलित थे.

विदेशी आक्रांताओं ने भारतीय शिक्षा प्रणाली को काफी प्रभावित किया जिसने पारंपरिक गुरुकुल प्रणाली से पश्चिम-प्रभावित मॉडल में स्थानांतरित होकर, अंग्रेजी भाषा पर जोर दिया. हमारी सांस्कृतिक और नैतिक राष्ट्रीय शैक्षिक नीति, एनईपी 2020 के माध्यम से फिर से पुनर्जीवित हुई है, जो विभिन्न शैक्षिक अनुभवों के माध्यम से छात्रों में ईमानदारी, सहानुभूति, सम्मान और जिम्मेदारी जैसे नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देती है.

इसका उद्देश्य उच्च नैतिक चरित्र और नैतिक आचरण वाले नागरिकों को विकसित करना है. एनईपी 2020 का दस्तावेज उच्च शिक्षा में बदली हुई वैश्विक वास्तविकताओं को समाहित करने की दिशा में एक रास्ता प्रतीत होता है जिसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी.

इसका उद्देश्य 2030 तक भारत की शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाना है. यह एक प्रभावी शिक्षा प्रणाली है जो प्रत्येक छात्र की अनूठी क्षमताओं का निर्माण करने के लिए सीखने के सकारात्मक अवसर और अनुभव प्रदान करता है. इस नीति में शिक्षा की सभी मौजूदा चुनौतियों को ध्यान में रखा गया है.

बदलते परिवेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन के विविध पहलुओं और इसके सकारात्मक आयामों को देखने से यह पता चलता है कि देश निरंतर अग्रसर हो रहा है.

टॅग्स :नेशनल एजुकेशन पालिसीशिक्षा मंत्रालयएजुकेशनEducation Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप