लाइव न्यूज़ :

नंदिनी सिन्हा का ब्लॉग: बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में मीडिया की यादगार भूमिका

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 16, 2019 09:50 IST

सेना के कड़े नियमों का खौफ और जान का खतरा हर पत्नकार को था. लेकिन उसी भीड़ में एक ऐसा पाकिस्तानी पत्नकार भी शामिल था, जिसने अपनी ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए सच को सामने लाने में सफलता पाई.

Open in App

किसी भी देश की स्थिति और दशा बदलने में राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संचार का बहुत महत्व होता है. बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में विदेशी मीडिया की भूमिका को देखकर कहा जा सकता है कि उसने अपने इन सारे दायित्वों का निर्वहन बखूबी किया.विदेशी मीडिया में 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के कवरेज से जो तस्वीर उभरकर सामने आती है, वह पाकिस्तानी सरकार के दमन, उत्पीड़न और क्रूरता की पराकाष्ठा है. बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान पश्चिमी पाकिस्तान द्वारा पूर्वी पाकिस्तान (बांग्लादेश) के आम नागरिकों का दमन अपनी चरम सीमा पर जा पहुंचा.

सेना के कड़े नियमों का खौफ और जान का खतरा हर पत्नकार को था. लेकिन उसी भीड़ में एक ऐसा पाकिस्तानी पत्नकार भी शामिल था, जिसने अपनी ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए सच को सामने लाने में सफलता पाई. युद्ध काल में ऐसा अदम्य साहस कर सच लिखने की हिम्मत जुटा पाने की किसी पाकिस्तानी पत्नकार की यह इकलौती मिसाल है.

एंथनी मास्कारेन्हास एक पाकिस्तानी पत्नकार थे. उन्होंने खुद की और अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर इस चुनौती को स्वीकार किया. पाकिस्तान में रहकर ऐसा करना मुमकिन नहीं था, इसलिए वे देश से बाहर ब्रिटेन चले गए और अपनी आंखों देखी को शब्दों में उतारा. 13 जून 1971 को संडे टाइम्स में जेनोसाइड शीर्षक के साथ 16 कॉलम की रिपोर्ट ने उस पूरे खूनी खेल को उजागर किया, जिसे पाकिस्तान अपने क्रूर अभियान के तहत अंजाम दे रहा था. बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भारत के मीडिया की भूमिका पर दृष्टिपात करें तो कोलकाता से प्रकाशित अमृत बाजार पत्रिका ने 28 मार्च 1971 के अंक में ‘पूर्वी बंगाल में सेनावाहिनी के त्नास का राज’ शीर्षक से लंबे लेख में कहा, ‘‘दो दिनों के लगातार मृत्यु व ध्वंस में प्राय: एक लाख लोग हताहत हुए हैं. दस लाख लोगों की आबादी वाला शहर ढाका आग और धुएं में ढंक गया है.

पश्चिमी पाकिस्तान की सेना टैंक से लगातार संहार अभियान छेड़े हुए है.’’ ‘धर्मयुग’ के संपादक डॉ. धर्मवीर भारती 1971 में मुक्तिवाहिनी के संग्राम का विवरण देने के लिए खुद वहां पहुंच गए. पत्नकारिता में ऐसा अदम्य साहस दिखा कर उन्होंने युद्ध क्षेत्न में जाकर छह किस्तों में लेख लिखा. उनके साथ छायाकार बालकृष्ण भी थे.

ब्रह्मपुत्न के तट पर मोर्चेबंदी का सर्वेक्षण करने के दौरान जमालपुर से पाकिस्तानियों की गोलीबारी से बचते हुए अपनी रपट को लेकर तटस्थ रहे. जमालपुर में पाकिस्तान की 31 बलूच रेजिमेंट द्वारा की गई बर्बरता से दुनिया को परिचित कराकर उसकी हैवानियत की दास्तां सबको बताई.

टॅग्स :विजय दिवसबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप