लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव परिणाम 2026ः आरोपों के बजाय हार का कारण क्यों नहीं खोजते?

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: January 17, 2026 05:47 IST

Maharashtra Municipal Corporation Election Results 2026: जहां कांग्रेस का संगठन थोड़ा भी मजबूत है, वहां उसके प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. और यही बात शिवसेना (उद्धव गुट) पर भी लागू होती है.

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Municipal Corporation Election Results 2026: दूसरे दलों का सांगठनिक ढांचा लगातार कमजोर होता गया है.Maharashtra Municipal Corporation Election Results 2026: भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में भूमिका निभाता है.Maharashtra Municipal Corporation Election Results 2026: केवल आरोपों के सहारे लंबे समय तक राजनीति नहीं की जा सकती.

Maharashtra Municipal Corporation Election Results 2026:महाराष्ट्र में महानगरपालिकाओं के मतदान के दौरान गैरभाजपाई राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर कई तरह के आरोप लगाए. कहीं फर्जी वोटिंग की आशंकाएं जताई गईं तो कहीं स्याही मिटाने के वीडियो वायरल हुए. मतदाता सूची को लेकर भी सवाल खड़े किए गए. और शुक्रवार को चुनाव परिणाम आए तो साफ हो गया कि भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. अब सवाल यह है कि भाजपा को ये जोरदार सफलता क्यों मिली है? गैरभाजपाई दलों ने जो आरोप लगाए हैं, उनमें कितना दम है यह कहना मुश्किल है लेकिन ये बात साफ है कि हमारा निर्वाचन आयोग किसी भी दल के लिए काम नहीं करता. वह भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में भूमिका निभाता है.

इसलिए भाजपा की जीत को इन आरोपों के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए. यदि ऐसा ही होता तो फिर कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रत्याशी क्यों जीतते? जो प्रत्याशी भी जीते हैं, उसके पीछे उनकी खुद की विश्वसनीयता, उनकी कर्मठता और उनके दलों का नजरिया प्रमुख तत्व है. भाजपा की प्रचंड जीत यह दर्शाती है कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लोगों का भरोसा है.

विपक्षी दलों को इस बात को स्वीकार करना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी के साथ ऐसा रिश्ता बनाया है जिसने उसे विश्वास की नई डोर दी है. भाजपा ने साबित किया है कि उसके पास जो संगठनात्मक ढांचा है, वह बाकी सभी दलों से ज्यादा सक्रिय और वैचारिक रूप से सक्षम है. इसके ठीक विपरीत दूसरे दलों का सांगठनिक ढांचा लगातार कमजोर होता गया है.

जहां कांग्रेस का संगठन थोड़ा भी मजबूत है, वहां उसके प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. और यही बात शिवसेना (उद्धव गुट) पर भी लागू होती है. जब ये सारी बातें स्पष्ट हैं तो गैरभाजपाई राजनीतिक दलों को आत्मचिंतन करना चाहिए कि जनता उन्हें भाजपा जैसा अवसर क्यों नहीं दे रही है? केवल आरोपों के सहारे लंबे समय तक राजनीति नहीं की जा सकती.

संगठन को मजबूत नहीं किया तो जनता का विश्वास हासिल नहीं कर पाएंगे. केवल आरोप ही लगाते रह जाएंगे और भाजपा आगे निकलती चली जाएगी. गैरभाजपाई दल तभी भाजपा को मात दे सकते हैं जब वे अपनी बड़ी लकीर खींचने की कोशिश करें. दूसरे की लकीर मिटाने की कोशिश कभी कामयाब नहीं होती. 

टॅग्स :महाराष्ट्रबृहन्मुंबई महानगरपालिकाउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसनागपुरPuneThane Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?