लाइव न्यूज़ :

शरद जोशी का ब्लॉग: नेशनल लैंग्वेज के लिए कुर्बानियां!

By शरद जोशी | Updated: June 22, 2019 06:54 IST

आज हमारे सामने यह सवाल है कि हम हिंदी राष्ट्रभाषा को पॉपुलर कैसे करें? आज जनसाधारण में भाषा के लिए हमें कांशसनेस जाग्रत करना है कि वे भूलकर अंग्रेजी का एक वर्ड भी अपनी जुबान पर न लाएं. यों तो प्राय: आंदोलन चलते हैं, स्पीचबाजी होती है पर उसमें हमारी समस्या का सॉल्यूशन नहीं है.

Open in App

जब मैं छोटा था तब गालियां देने की सहज स्वाभाविक प्रवृत्ति को रोकने के लिए हम लड़कों में चेत की प्रथा थी. इसका तात्पर्य यह कि जो भी मुंह से गाली निकालता, उसकी पीठ में घूंसा जमा दिया जाता. आप जानते हैं, शरीर पर जो कष्ट होता है, उसका अप्रत्यक्ष या प्रत्यक्ष दिमाग पर प्रभाव पड़ता है तो गालियां देने की आदत धीरे-धीरे छूट गई. छूट तो क्या गई, भाषा जरा सुधर गई. 

आज हमारे सामने यह सवाल है कि हम हिंदी राष्ट्रभाषा को पॉपुलर कैसे करें? आज जनसाधारण में भाषा के लिए हमें कांशसनेस जाग्रत करना है कि वे भूलकर अंग्रेजी का एक वर्ड भी अपनी जुबान पर न लाएं. यों तो प्राय: आंदोलन चलते हैं, स्पीचबाजी होती है पर उसमें हमारी समस्या का सॉल्यूशन नहीं है. उसके लिए हमें नया नजरिया, नया एंगल अख्तियार करना पड़ेगा. हमारी लैंग्वेज में जो अंग्रेजी के शब्द घुसे हुए हैं, उन्हें हमें निकाल फेंकना है.  अलावा इसके हमारी हिंदी जुबान में कई लफ्ज उर्दू के भी घुसे हुए हैं और आज हमें उसकी मुखालिफत करना है यानी हमारी जंग उर्दू के भी खिलाफ होगी. 

अब जने तीन पहलू हैं : एक अंग्रेजी के खिलाफ, उर्दू के विरोध में और हिंदी दुरुस्त करने के वास्ते. अब सवाल है कि क्या मार्ग लिया जाए जिससे सारे जमाने में हिंदीज हिंदी हो जाए? भोपाल शहर में एक ग्रुप ने हिंदी प्रचार का एक अच्छा तरीका खोजा है. जो भी उस ग्रुप का मेंबर अंग्रेजी का एक वर्ड भी बोलेगा तो उसे एक आना फाइन हो जाएगा. यह अटेम्प्ट दूसरे लोगों को भी करना चाहिए, इससे कमाई भी होगी और साथ में भाषा भी लोग ठीक से बोलेंगे. भोपाल में जब फाइनवाला मार्ग अपनाया गया तो यह कितनी दुखदायी बात है कि स्वयं प्रेसीडेंट जो स्पीच देना था, उसने दो शब्द अंग्रेजी के बोले और उसे भी फाइन पे करना पड़ा. बताइए, कैसा दुख का वाकिया है! मगर फिर भी इस नोबेल प्रयत्न के लिए बधाई.

नी तो, मैं तो चेत वाला मार्ग बेहतर समझकर यही रिक्वेस्ट करता हूं कि आप भी अंग्रेजी की चेत ले लें. अपना-अपना दल बना के जे पेले तय कर लो कि जो भी कोई अंग्रेजी बोलेगा, उसे पीठ में एक डुक मारेंगे. घूंसा नी खाना हो तो अंग्रेजी मत बोलो. मैं भी बनते कोशिश इंग्लिश भाषा को अवाइड करता हूं. चेत का आइडिया घने दिन से मेरे माइंड में है; पन कई रखने का मोकाज नी मिला. हमें नेशनल लैंग्वेज के लिए ये कुर्बानियां करनीज पड़ेंगी.

टॅग्स :हिन्दी दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदुनिया में हिंदी का विस्तृत हो रहा आकाश 

भारतHindi Diwas 2025: भारत ही नहीं, इन देशों में भी हिंदी का बोलबाला, वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

भारतहिंदी दिवस 2025: पहलीबार कब मनाया गया था हिंदी दिवस? इतिहास में 14 सितंबर का दिन

भारतHindi Diwas 2025: साहित्यकारों की रीढ़ की हड्डी है हिंदी, अंशुमन भगत बोले-समाज के लिए आधारस्तंभ

भारतडिजिटल युग में दुनिया में निरंतर बढ़ रहा हिंदी का प्रभाव

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील