लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान की सभी सीटों पर जीत में संघ की बड़ी भूमिका, आगे की राह मुश्किल!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: May 27, 2019 07:52 IST

विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस, बीजेपी को हरा कर सत्ता से बाहर करने में कामयाब रही थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने फिर से सभी 25 सीटें जीत ली हैं.

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में बीजेपी ने फिर से राजस्थान की सभी 25 सीटें जीत ली हैं.यदि प्रदेश में यह सियासी जंग शुरू हो गई तो आनेवाले चुनावों में इसका नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ सकता है.

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के बाद सियासी समीकरण गड़बड़ा गया है. विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस, बीजेपी को हरा कर सत्ता से बाहर करने में कामयाब रही थी, लेकिन लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने फिर से सभी 25 सीटें जीत ली हैं. इसका सबसे बड़ा कारण संघ की समर्पित सक्रियता है.

जनहित के मुद्दों पर बीजेपी के पास न तो प्रदेश स्तर पर और न ही राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी बड़ी उपलब्धियां थी कि वे जनता का साथ ले पाते, उल्टे फिल्म पद्मावती पर केन्द्र सरकार का मौन, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन, गैस-पेट्रोल के दाम, नोटबंदी, जीएसटी, बेरोजगारी जैसे मुद्दों ने बीजेपी के वोट बैंक मध्यम वर्ग को ही हिला कर रख दिया था.

स्वयं नरेन्द्र मोदी ने इस वर्ग की नाराजगी को देखते हुए विधानसभा चुनाव में नाकामयाबी के बाद इस वर्ग के लिए कई निर्णय लिए थे और पांच साल में पहली बार चुनाव प्रचार के दौरान मध्यम वर्ग का जिक्र भी किया था. संघ की सक्रियता के कारण राष्ट्रवाद का मुद्दा, सबसे बड़ा मुद्दा बन गया और बीजेपी की नाकामयाबी, कामयाबी में बदल गई.

बीजेपी की राह कांग्रेस ने भी आसान की. विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस की इमेज साफ्ट हिन्दूत्व की बन गई थी, किन्तु कांग्रेस नेताओं ने अचानक आरएसएस और राष्ट्रवाद पर तीखे हमले शुरू कर दिए. इसका नुकसान यह हुआ कि सारा सियासी समीकरण ही बदल गया.

याद रहे, संघ के ज्यादातर वरिष्ठ समर्थकों को दलगत राजनीति में खास दिलचस्पी नहीं है, वे संगठन के सामाजिक कार्यों में ज्यादा सक्रिय रहते हैं, किन्तु कांग्रेस ने संघ पर लगातार हमले करके उन्हें भी सक्रिय कर दिया.

संघ की सक्रियता की बदौलत भले ही लोकसभा चुनाव में बीजेपी कामयाब हो गई हो, लेकिन अब आगे की राह बीजेपी के लिए आसान नहीं है. क्योंकि, हर बार संघ ऐसी सक्रियता नहीं दिखाएगा. आगे पंचायतों, स्थानीय निकायों आदि के चुनाव हैं और ये सारे चुनाव बीजेपी को अपने दम पर लड़ने होंगे.

राजस्थान में बीजेपी के लिए सबसे बड़ी समस्या प्रादेशिक नेतृत्व को लेकर है. अब तक तो बतौर प्रादेशिक नेता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ही हैं, हालांकि लंबे समय से केन्द्रीय नेतृत्व उन्हें राजस्थान की राजनीति से दूर करने की कोशिशें करता रहा है, किन्तु कामयाबी नहीं मिली है. हो सकता है, लोकसभा चुनाव की शानदार कामयाबी के बाद अब वसुंधरा राजे को एक बार फिर से प्रदेश की राजनीति से दूर करने के प्रयास किए जाएं, लेकिन इसका एक नुकसान यह है कि यदि प्रदेश में यह सियासी जंग शुरू हो गई तो आनेवाले चुनावों में इसका नुकसान बीजेपी को उठाना पड़ सकता है.

कांग्रेस के लिए फायदे की बात यह है कि प्रदेश में उसकी सरकार है, लिहाजा प्रादेशिक सत्ता के दम पर वह स्थानीय सियासी समीकरण सुधार सकती है. राजस्थान में कांग्रेस की हार का बड़ा कारण उसका पुराना असाध्य राजनीतिक रोग गुटबाजी रहा है. दिलचस्प बात तो यह है कि इतनी नाकामयाबियों के बावजूद दिखावे की एकता जरूर नजर आती है, परन्तु इसमें सुधार के संकेत दिखाई नहीं देते हैं. देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले विभिन्न चुनावों में बीजेपी अपनी ऐसी ही सफलता जारी रख पाती है या फिर कांग्रेस पुनः कामयाब हो जाती है!

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos