लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: जेजे ईरानी में दिखता था जेआरडी टाटा का अक्स

By आरके सिन्हा | Updated: November 4, 2022 11:55 IST

जेजे ईरानी अपने मैनेजरों को हमेशा कुछ हटकर करने के लिए प्रेरित करते थे. दिलचस्प ये भी है कि वे सदैव अपने अफसरों के साथ खड़े रहते थे. 

Open in App

जेजे ईरानी एक अरसा पहले टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर पद से मुक्त होने के बाद खबरों की दुनिया से कमोबेश गायब से थे. पर उनके हाल ही में हुए निधन के बाद उन्हें जिस तरह से याद किया जा रहा है, उससे साफ है कि वे असाधारण कॉर्पोरेट हस्ती थे. ‘स्टीलमैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर जेजे ईरानी को झारखंड, बिहार और स्टील की दुनिया से जुड़े हर शख्स का खास सम्मान मिलता रहा. 

पुणे में जन्मे जेजे ईरानी ने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा जमशेदपुर में गुजारा. एक इंटरव्यू में अपनी इच्छा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा था कि जिस शहर में पूरी जिंदगी काम किया, आखिरी सांस भी उसी शहर में लेना चाहते हैं. ईश्वर ने उनकी यह इच्छा पूरी की.

जेजे ईरानी में नेतृत्व के भरपूर गुण थे. उन्होंने भारत के कॉर्पोरेट जगत में नवोन्मेष और उत्कृष्टता की संस्कृति को संस्थागत स्वरूप दिया, इस मसले पर विवाद नहीं हो सकता. वे अपने मैनेजरों को हमेशा कुछ हटकर करने के लिए प्रेरित करते थे. वे सदैव अपने अफसरों के साथ खड़े रहते थे. 

जेजे ईरानी उनकी असफलता में साथ नहीं छोड़ते थे. इसलिए उनके मैनेजर बेहतरीन नतीजे देते थे. उनमें जेआरडी टाटा का अक्स देखा जा सकता था. दोनों की शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रति सोच एक सी थी. जेजे ईरानी का जीवन बेदाग रहा है. वे अपनी कंपनी को नई दिशा देते हुए कल्याणकारी योजनाओं के लिए मोटी राशि दान में देते रहे. वे टाटा स्टील से मुलाजिमों को बाहर निकालने के पक्ष में कभी नहीं रहे.  

जेजे ईरानी का कॉर्पोरेट व्यक्तित्व विराट था. उनका भारत के स्टील इंडस्ट्री के विकास में योगदान उल्लेखनीय रहा है. उन्होंने लगभग चार दशकों तक कंपनी में अपनी सेवा दी थीं और जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से रिटायर हुए थे.

टॅग्स :Tata CompanyJamshedpur
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतकलम का कारवाँः हिंदी साहित्यकारों की लेखकीय यात्राओं को साहित्यसिंधिका ने बनाया प्रेरणादायी फुटप्रिंट

भारत‘कलम का कारवां’ आयोजन के जरिए जमशेदपुर में लेखकों की अनकही कहानियों को मंच देगा साहित्यसिंधिका 

भारतजमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025ः  उपसभापति हरिवंश को अंशुमन भगत ने भेंट की पुस्तक “एक सफ़र में”, कलाकार, लेखक और दिग्गज शामिल

भारतअपनी शब्दों की गहराई से दिल को छूता साहित्य, भावनात्मक सौंदर्य को और निखारकर अमर बना देती कला?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?