लाइव न्यूज़ :

India-France Partnership: मरीन ड्राइव पर राष्ट्रपति मैक्रों के जॉगिंग का संदेश!, वीडियो

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: February 17, 2026 20:09 IST

मुंबई है जहां पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कोहराम मचाया था लेकिन अब वो बीते जमाने की बात हो चुकी है.

Open in App
ठळक मुद्देअपने गिरेबां में झांकने की कोशिश नहीं करता.होटल से निकल कर जॉगिंग के लिए मरीन ड्राइव पहुंच गए.सुरक्षाकर्मी उनसे दूरी बना कर चल रहे थे.

मुंबई में मरीन ड्राइव पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों ने न केवल इतिहास रच दिया बल्कि उन्होंने पूरी दुनिया को यह संदेश दे दिया कि भारत की सुरक्षा व्यवस्था पर उन्हें कितना भरोसा है. आपको याद होगा कि बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने कुछ ही दिन पहले भारत की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अनर्गल प्रलाप किया था और हालात यहां तक पहुंच गए कि उसे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पाकिस्तान भी बकवास करता रहता है और अपने गिरेबां में झांकने की कोशिश नहीं करता.

इमानुएल मैक्रों मंगलवार की सुबह भारत पहुंचने के कुछ ही देर बाद होटल से निकल कर जॉगिंग के लिए मरीन ड्राइव पहुंच गए. उनके सुरक्षाकर्मी उनसे दूरी बना कर चल रहे थे. ये वही मुंबई है जहां पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कोहराम मचाया था लेकिन अब वो बीते जमाने की बात हो चुकी है.

इमानुएल मैक्रों मरीन ड्राइव पर जॉगिंग के लिए निकले तो यह अचानक नहीं हुआ होगा. उनकी सुरक्षा टीम ने भी इस बात पर भरोसा किया कि फ्रांस के राष्ट्रपति भारत में समुद्र किनारे चहलकदमी कर सकते हैं जहां और भी सैकड़ों लोग उस वक्त जॉगिंग कर रहे होंगे तो यह पूरी दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा संदेश है.

यह संदेश विश्वास का है, भाईचारे का है, भरोसे का है, प्रेम का है. यह हमारे नेताओं के लिए भी संदेश है जो सुरक्षा का लवाजमा साथ लेकर चलते हैं और कई बार जिनका काफिला आम आदमी के लिए परेशानी का कारण बनता है. दरअसल कई बार नेता सुरक्षा कारणों से कम, अपना रुतबा दिखाने के लिए ज्यादा ताम-झाम करते हैं,

जबकि सादगी पसंद नेताओं से आम जनता का जुड़ाव बहुत जल्दी बन जाता है, चाहे वे देश के हों या विदेश के. आम लोगों के साथ जाॅगिंग करके मैक्रों ने सिर्फ मुंबईवासियों ही नहीं बल्कि पूरे भारतवासियों का दिल जीत लिया है. मरीन ड्राइव पर अपनी चहलकदमी से इतने सारे संदेश देने वाले मैक्रों का दिल से शुक्रिया! 

टॅग्स :इमेनुअल मेक्रोमुंबईPoliceनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील