लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः अयोध्या-विवाद पर सरकार पहल करे 

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 10, 2018 11:13 IST

अयोध्या-विवाद को खत्म करे. इस प्रदर्शन के वक्ताओं ने सरकार से दो-टूक शब्दों में राम मंदिर बनाने का आग्रह किया है. हम जरा कल्पना करें कि दिल्ली में आज भाजपा के बजाय कांग्रेस की सरकार होती तो क्या होता? वक्ता यह भी कहते कि ऐसी सरकार को 2019 के चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए.

Open in App

राम मंदिर के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में आज जितनी बड़ी रैली हुई है, उतनी बड़ी रैली पिछले 50 साल में कम ही हुई हैं. रामभक्तों की संख्या कोई दस लाख बता रहा है, कोई पांच लाख तो कोई डेढ़-दो लाख! संख्या जो भी हो, इस प्रदर्शन ने भाजपा सरकार के लिए भयंकर दुविधा खड़ी कर दी है. विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अन्य हिंदू संगठनों ने मिलकर यह ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है. ये सभी संगठन भाजपा के मूलाधार हैं. इन संगठनों ने मांग की है कि सरकार कानून लाए और मंदिर बनाए. अयोध्या-विवाद को खत्म करे. इस प्रदर्शन के वक्ताओं ने सरकार से दो-टूक शब्दों में राम मंदिर बनाने का आग्रह किया है. हम जरा कल्पना करें कि दिल्ली में आज भाजपा के बजाय कांग्रेस की सरकार होती तो क्या होता? वक्ता यह भी कहते कि ऐसी सरकार को 2019 के चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए. लेकिन ये हिंदू संगठन मोदी को क्या कहें? क्या चुनाव जीतने का यही एकमात्न पैंतरा अब भाजपा के पास बचा हुआ है? यदि सरकार ने मंदिर का कानून पास नहीं किया तो क्या ये हिंदू संगठन इस सरकार को उलटने के लिए तैयार होंगे? 

सच तो यह है कि इस सरकार के पास अपनी कोई सोच नहीं है. वह नौकरशाहों के इशारे पर नाचती है. नौकरशाहों ने पहले ही नोटबंदी, जीएसटी और विदेश नीति में सरकार को गच्चा खिला दिया है. अयोध्या-विवाद का हल तो 1993 के नरसिंहराव सरकार के अध्यादेश में ही लिखा हुआ है. 

70 एकड़ जमीन में भव्य राम मंदिर तो बने ही, वहां सर्वधर्म संग्रहालय बन जाए तो राम की अयोध्या विश्व-तीर्थ बन जाएगी. इसमें अदालत और संसद का क्या काम है? इसमें सरकार का भी कोई काम नहीं है. धर्मनिरपेक्ष सरकार मंदिर बनाने का जिम्मा कैसे ले सकती है? सरकार का एक ही काम है. वह यह है कि तीनों याचिकाकर्ताओं को उक्त कार्य के लिए सहमत करे और सर्वसम्मति से सर्वधर्मतीर्थ का कानून बनाए.

टॅग्स :राम मंदिरअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

पूजा पाठराम राज्य: वैश्विक शांति का कालजयी मार्ग?, जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी?

भारत अधिक खबरें

भारतपूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर कस सकता है कानूनी शिकंजा, जदयू नेत्री ने दर्ज कराई प्राथमिकी

भारतबिहार में भी 'ऑपरेशन लोटस'? कांग्रेस एमएलसी समीर कुमार सिंह ने की सम्राट चौधरी से मुलाकात, पार्टी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा भी कर चुके हैं मुख्यमंत्री से मीटिंग

भारतएनसीसी ने मॉरीशस प्रतिनिधिमंडल को किया प्रभावित, कैडेट की घुड़सवारी से लेकर नेतृत्व क्षमता के कायल हुआ प्रतिनिधिमंडल

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

भारतAAP छोड़ने के 24 घंटे के भीतर राघव चड्ढा के इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स घटे