लाइव न्यूज़ :

पटाखेबाजी को व्यावहारिक बनाएं

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 25, 2018 21:05 IST

पिछले साल दिवाली पर ऐसा प्रदूषण फैला था, जैसे कि किसी संक्रामक रोग ने दिल्ली पर हमला बोल दिया हो। हमारे देश के तमाम जिम्मेदार लोग, संस्थाएं तथा सरकार इस मामले में बिल्कुल अर्थहीन साबित हो गए हैं।

Open in App

वेदप्रताप वैदिकसर्वोच्च न्यायालय ने पटाखेबाजी पर नियंत्रण लगाकर सराहनीय फैसला किया है। खेतों से निकला कचरा जलाने के कारण दिल्ली ही नहीं, भारत के कई शहर और गांव भीषण प्रदूषण की चपेट में हैं। अब दिवाली में यह प्रदूषण ‘करेला और नीम चढ़ा’ की कहावत को चरितार्थ करेगा। पिछले साल दिवाली पर ऐसा प्रदूषण फैला था, जैसे कि किसी संक्रामक रोग ने दिल्ली पर हमला बोल दिया हो। हमारे देश के तमाम जिम्मेदार लोग, संस्थाएं तथा सरकार इस मामले में बिल्कुल अर्थहीन साबित हो गए हैं।

वे जनता के नाम कोई अपील जारी नहीं करते हैं और कर भी दें तो उनकी कौन सुनता है? ऐसे में अदालत को ही सही फैसले करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। लेकिन दिवाली के 15-20 दिन पहले इतना सख्त फैसला लागू कैसे किया जा सकेगा, यह समझ में नहीं आता। कम शोर और कम धुएं वाले पटाखे छुडाए जाएं, यह बात तो ठीक है लेकिन यह हिदायत दो-चार माह पहले दी जानी चाहिए थी।

इसके अलावा यह छूट शाम 6 से रात 12 बजे तक दी जा सकती है। फिर पुलिस विभाग इस बात की निगरानी कैसे करेगा कि छूटे हुए पटाखे सही थे या नहीं और उन्हें नियत स्थानों पर ही फोड़ा गया है या नहीं? ऐसा ही आदेश गत वर्ष पंजाब उच्च न्यायालय ने दिया था लेकिन उसका पालन कम, उल्लंघन ज्यादा हुआ था।

ऐसे उल्लंघन की धमकी उज्जैन के सांसद, चिंतामणि मालवीय ने भी दी है लेकिन मैं उनसे और देश के सभी नेताओं और नागरिकों से निवेदन करूंगा कि वे अदालत के सदाशय को समङों और उसके फैसले को व्यावहारिक बनाने में सहयोग करें।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान