लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: ईपीएफ ब्याज वृद्धि, महंगाई के दौर में मामूली राहत

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: February 12, 2024 10:48 IST

चुनाव के पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) अकाउंट के लिए ब्याज दर 0.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत करने का ऐलान कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीटी ने 2023-24 के लिए ईपीएफ अकाउंट के लिए ब्याज दरें बदलीईपीएफ अकाउंट के लिए ब्याज दर 0.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.25 फीसदी करने का ऐलान कियाEPF 20 या अधिक कर्मचारियों वाले संगठन में वेतनभोगी के लिए एक अनिवार्य योगदान है

चुनाव के पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) अकाउंट के लिए ब्याज दर 0.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत करने का ऐलान कर दिया है। ईपीएफओ के तय करने के बाद करीब सात करोड़ कर्मचारियों के लिए वित्त मंत्रालय अंतिम फैसला लेगा। ईपीएफ बीस या अधिक कर्मचारियों वाले संगठनों में वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए एक अनिवार्य योगदान है।

इसके तहत कर्मचारी के वेतन से मासिक आधार पर 12 प्रतिशत हिस्सा ईपीएफ खाते में डाला जाता है और उतना ही योगदान नियोक्ता द्वारा दिया जाता है। नियोक्ता के हिस्से में से 3.67 प्रतिशत हिस्सा ईपीएफ खाते में और बाकी का 8.33 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) में जमा किया जाता है। कुल जमा कर्मचारियों की मेहनत का पैसा सरकार अपने पास जमा करती है और कर्मचारियों के ईपीएफ खाते पर हर साल एक बार 31 मार्च को अलग-अलग दर से ब्याज देती है। मगर अब देखने में यह आ रहा है कि पिछले कुछ सालों में ईपीएफ पर ब्याज दर नहीं बढ़ रही है। 

पिछले साल ईपीएफओ ने 2022-23 के लिए 8.15 प्रतिशत की ब्याज दर की घोषणा की थी। वहीं उससे पहले 2021-22 में 8.10 प्रतिशत दर से ब्याज दिया था, जो वित्त वर्ष 1977-78 की ब्याज दर 8 प्रतिशत के बाद से सबसे कम था। हालांकि उससे पहले साल 2020-21 में ब्याज दर 8।5 प्रतिशत थी। वित्त वर्ष 2015-16 में ब्याज दर 8.8 प्रतिशत भी थी, जबकि उससे पहले 2014-15 में 8.75 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया गया था। मगर वित्त वर्ष 2016-17 में गिरावट का दौर आरंभ हुआ और ब्याज दर 8।65 प्रतिशत तक पहुंची। फिर 2017-18 में दर 8.55 प्रतिशत पर जा पहुंची। इसके बाद से ब्याज दर कभी पुराने आंकड़ों को छू नहीं पाई। 

इस बीच, संगठन ने अपने उपभोक्ता कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना का भी ऐलान किया। मगर उस पर भी अब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं आया है। फिलहाल ताजा ब्याज दर के निर्णय पर वित्त मंत्रालय की मुहर लगना बाकी है। दरअसल निजी क्षेत्र में काम करने वालों की एकमात्र जमा पूंजी ईपीएफ होती है, जिससे सेवानिवृत्ति के बाद उनके जीवन-यापन की चिंताएं दूर होती हैं। 

सरकार हर बार दावा करती है कि ईपीएफओ से लगातार नए कर्मचारी जुड़ रहे हैं और उसके पास जमा पूंजी भी अच्छी खासी है। किंतु उसका प्रत्यक्ष व वास्तविक स्थितियों के अनुसार कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल पाता, जिससे कर्मचारियों की निधि उनका भविष्य उज्ज्वल नहीं कर पा रही है। उम्मीद की जानी चाहिए कि सरकार कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने के साथ केवल अपने चुनावी भविष्य ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों के भविष्य की भी चिंता करेगी। यह केवल कुछ लोगों का ही नहीं, अपितु सात करोड़ से अधिक कर्मचारियों और उनसे जुड़े परिवारों का मामला है।

टॅग्स :EPFOCentral and State Government
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबारEPFO Refund: 7 लाख बंद EPFO खातों की रकम होगी वापस, जानिए आपके खाते में कब आएगी रकम

कारोबारEPFO: इन PF खातों में जमा रकम होगी वापस, EPFO ने लिया फैसला; जानें कौन है पात्र

कारोबारUMANG App 2026: एक ऐप और ढेरों काम..., आधार, EPFO से लेकर LPG बुकिंग तक, उमंग ऐप से मिनटों में होगा हर काम

भारत अधिक खबरें

भारतCBSE 10th Result 2026: 2508319 छात्र परीक्षा में शामिल, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतऐतिहासिक पल, नीतीश कुमार की राह पर चलेंगे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी?

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग