लाइव न्यूज़ :

Election Commission of India: चुनाव प्रक्रिया को लेकर नहीं होनी चाहिए स्वार्थ की राजनीति

By शशिधर खान | Updated: January 17, 2025 14:38 IST

Election Commission of India: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस समेत इंडिया गठजोड़ ने उछाला है.

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग का मुख्य फोकस मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर था.छेड़छाड़ की संभावना से मुक्त होने के सत्यापन पर 42 बार अदालती मुहर लग चुकी है.पूरी प्रक्रिया की जानकारी 7 जनवरी को दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी.

Election Commission of India: मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने चुनाव प्रक्रिया पर उंगली उठानेवाले पराजित राजनीतिक दलों के झमेलों को एक सिरे से खारिज करते हुए मतदाताओं को ऐसे दुष्प्रचार से बचने को कहा. दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा के दौरान सीईसी ने जोर देकर यह बात कही कि ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) किसी भी तरह से हैक नहीं हो सकती और मतदाता सूची में हेरफेर के आरोपों को नकारा. चुनाव आयोग की पूरी टीम के साथ सीईसी राजीव कुमार ने सुप्रीम कोर्ट समेत विभिन्न हाईकोर्ट आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि ईवीएम के ‘फूलप्रूफ’ और छेड़छाड़ की संभावना से मुक्त होने के सत्यापन पर 42 बार अदालती मुहर लग चुकी है. गत हफ्ते दिल्ली विधानसभा चुनाव तारीखों के ऐलान के समय इस बार चुनाव आयोग का मुख्य फोकस मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर था. यह आरोप हाल में महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस समेत इंडिया गठजोड़ ने उछाला है.

महाराष्ट्र में हार की हताशा कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर मढ़ते हुए मतदाता सूची में गड़बड़ी को निशाना बनाया. राजीव कुमार ने उन आरोपों का सटीक और तथ्यपूर्ण खंडन करते हुए मतदाता सूची तैयार करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी 7 जनवरी को दिल्ली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी.

उन्होंने कहा कि संपूर्ण दस्तावेज देने, मौके पर पहुंचकर किए गए सत्यापन और संबंधित व्यक्ति को सुनवाई का अवसर दिए बगैर कोई नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जा सकता. चुनाव प्रक्रिया को राजनीतिक दलों ने सियासी हथकंडा बनाया हुआ है. हारने पर ईवीएम को जिम्मेदार ठहरानेवाले कोई भी राजनीतिक दल जीत का श्रेय ईवीएम को नहीं देते.

मतलब ये कि ईवीएम में छेड़छाड़ नहीं हुई, इसीलिए जीते. ईवीएम पर दोष मढ़नेवाली बयानबाजी करके हार को स्वीकार न करना इंडिया गठजोड़ में फूट का एक कारण बना है. जम्मू व कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एकमात्र नेता हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए चुनाव आयोग का शुक्रिया किया और कांग्रेस के ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोपों को गलत बताया. गत अक्तूबर में संपन्न जम्मू व कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल काॅन्फ्रेंस को भारी जीत मिली और उसके नेता उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री बने.

कांग्रेस को इतनी सीटें नहीं मिलीं कि अपनी शर्तों पर सरकार में शामिल हो सके. कांग्रेस नेताओं ने हार के लिए ईवीएम में छेड़छाड़ को दोषी ठहरा दिया. उनके जवाब में उमर अब्दुल्ला ने निष्पक्ष और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बिल्कुल पारदर्शी चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग का शुक्रिया करते हुए कांग्रेस के आरोपों को हताशा का परिणाम बताया.  

टॅग्स :चुनाव आयोगदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी