लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: शिक्षा मुफ्त तो चिकित्सा क्यों नहीं?

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 4, 2021 10:45 IST

जब तक कोई राष्ट्र अपनी शिक्षा और चिकित्सा को सबल नहीं बनाएगा, वह निर्बल रहेगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस दिशा में पहले दिल्ली में कदम बढ़ाया और अब यही काम बड़े पैमाने पर पंजाब में करने की घोषणा उन्होंने की है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत की लगभग सभी सरकारों ने इन दोनों क्षेत्रों में थोड़े-बहुत सुधार की कोशिश जरूर की है लेकिन ये दोनों क्षेत्र यदि बलवान हो जाएं तो भारत को महाशक्ति बनने से कोई रोक नहीं सकता.केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब के हर गांव में एक अस्पताल खुलेगा. सबका इलाज मुफ्त होगा. जांच मुफ्त होगी. जिन नागरिकों की शल्य-चिकित्सा होगी, वह 15 लाख रुपए तक मुफ्त होगी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की अपनी चुनावी यात्रा के दौरान एक गजब की बात कह दी है, जिसकी वकालत मैं अपने भाषणों और लेखों में वर्षों से करता रहा हूं. मेरा निवेदन यह है कि जब तक कोई राष्ट्र अपनी शिक्षा और चिकित्सा को सबल नहीं बनाएगा, वह निर्बल रहेगा.

भारत की लगभग सभी सरकारों ने इन दोनों क्षेत्रों में थोड़े-बहुत सुधार की कोशिश जरूर की है लेकिन ये दोनों क्षेत्र यदि बलवान हो जाएं तो भारत को महाशक्ति बनने से कोई रोक नहीं सकता.

अरविंद केजरीवाल ने इस दिशा में पहले दिल्ली में कदम बढ़ाया और अब यही काम बड़े पैमाने पर पंजाब में करने की घोषणा उन्होंने की है.

केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब के हर गांव में एक अस्पताल खुलेगा. सबका इलाज मुफ्त होगा. जांच मुफ्त होगी. जिन नागरिकों की शल्य-चिकित्सा होगी, वह 15 लाख रुपए तक मुफ्त होगी.

विरोधी दल कह सकते हैं कि केजरीवाल ने यह चुनावी फिसलपट्टी खड़ी कर दी है ताकि इस लालच में वोट फिसलते चले आएं. मैं पूछता हूं कि आपको किसने रोका है? आप भी ऐसी घोषणा क्यों नहीं कर देते? कोई हारे, कोई जीते, जनता का तो भला ही होगा.

यह सबको पता है कि इलाज के नाम पर भारत में आजकल कितनी जबरदस्त लूट होती है. यह खुशी की बात है कि राजस्थान के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने का बीड़ा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उठाया है और प्रधानमंत्री ने भी उनका समर्थन किया है लेकिन इन मेडिकल कॉलेजों में हिंदी में पढ़ाई कब शुरू होगी? कौन यह हिम्मत करेगा? 

पिछले सात वर्षो में हमारे दो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रियों ने स्वभाषा में मेडिकल की पढ़ाई शुरू करवाने का वायदा मुझसे कई बार किया लेकिन वह आज तक शुरू नहीं हुई. ऐलोपैथी अब भी जादू-टोना बनी हुई है, अंग्रेजी के कारण. इसी कारण ग्रामीणों और गरीबों के बच्चे डॉक्टर नहीं बन पाते. ठगी का भी कारण यही है. 

यदि डॉक्टरी की पढ़ाई हिंदी में शुरू हो जाए और ऐलोपैथी, आयुर्वेदिक, होमियोपैथी और यूनानीपैथी की संयुक्त पढ़ाई हो तो यह भारत का ही नहीं, दुनिया का नया चमत्कार होगा और लूट भी खत्म होगी. 

अमेरिका ने द्वितीय महायुद्ध के बाद अपने शिक्षा और चिकित्सा के बजट में जबरदस्त बढ़ोतरी की थी. उसने यूरोप को पीछे छोड़ दिया और वह आज दुनिया का सबसे अधिक संपन्न व शक्तिशाली राष्ट्र बन गया है. शिक्षा मन को मजबूत करेगी और चिकित्सा तन को! तब धन तो खुद ही बरसेगा.

टॅग्स :Medical and Healthअरविंद केजरीवालदिल्लीपंजाबPunjab
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे