लाइव न्यूज़ :

संपादकीयः न्याय की आस में देश में 3 लाख से ज्यादा कैदी

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: August 1, 2022 15:13 IST

वर्ष 2020 में प्रकाशित ‘जेल सांख्यिकी भारत’ रिपोर्ट के अनुसार देश की जेलों में 4,88,511 कैदी हैं, जिनमें से 76 प्रतिशत या 3,71,848 कैदी विचाराधीन हैं।

Open in App

देश की राजधानी नई दिल्ली में पहली बार आयोजित अखिल भारतीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचाराधीन कैदियों को लेकर चिंता जायज है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की ओर से वर्ष 2020 में प्रकाशित ‘जेल सांख्यिकी भारत’ रिपोर्ट के अनुसार देश की जेलों में 4,88,511 कैदी हैं, जिनमें से 76 प्रतिशत या 3,71,848 कैदी विचाराधीन हैं। स्पष्ट है कि न्याय की आशा में इंतजार करते आरोपियों की संख्या अत्यधिक है, जो कहीं न कहीं न्याय व्यवस्था की सीमाओं और सुधार की जरूरत की ओर इशारा करती है। हाल के दिनों में न्यायिक अवसंरचना को मजबूत बनाने के लिए अनेक स्तर पर प्रयास हुए हैं। सरकार की तरफ से न्यायिक संसाधनों को आधुनिक बनाने के लिए 9000 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

 ई-कोर्ट मिशन के तहत देश में ‘वर्चुअल कोर्ट’ शुरू हो रहे हैं। यातायात उल्लंघन जैसे अपराधों के लिए 24 घंटे चलने वाली अदालत काम कर रही है। लोगों की सुविधा के लिए अदालत में ‘वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर’ का विस्तार भी किया जा रहा है। मुकदमों की स्थिति की ऑनलाइन जानकारी काफी दिनों से उपलब्ध है। यह सब होने के बावजूद न्याय की आस में समय बीतना आम आदमी की परेशानियों को बढ़ाना है। जन-जन तक न्याय की पहुंच सरकार के लिए आज भी एक बहुत बड़ी चुनौती है। प्रधानमंत्री भी मानते हैं कि न्याय व्यवस्था की जटिलता और विलंब के कारण अनेक लोग अदालत के दरवाजे पर नहीं पहुंचते हैं। वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो जिन्हें किसी अपराध में गिरफ्तार किया जाता है, उनका फैसला नहीं होने से कैदियों का दबाव इतना अधिक बढ़ चुका है कि अनेक जेलों में क्षमता से कई गुना अधिक कैदी रह रहे हैं। उनमें से अनेक ऐसे भी हैं, जो अपने मुकदमे का खर्च नहीं उठा सकते हैं। ऐसे में न्यायिक व्यवस्था का आम आदमी के लिए उपयोग बहुत सीमित हो जाता है। 

अदालतें एक तरफ जहां बड़े मामलों, वकीलों की फौज में उलझी रह जाती हैं, दूसरी तरफ अस्पष्ट आधे-अधूरे मामलों में केवल तारीख ही दे पाती हैं। यह स्वीकार योग्य है कि मोदी सरकार ने न्याय में तेजी लाने के लिए न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया को तेजी से बढ़ाया है। अनेक उच्च न्यायालयों में बड़ी संख्या में न्यायाधीश बढ़े हैं। फिर भी निचली अदालतों के मामले और उनके अवरोधों को दूर करने की आवश्यकता है। हालांकि इस मामले में सरकार भी उत्सुक है और आम आदमी की जरूरत है। इसलिए न्याय व्यवस्था को सरल, सहज और सुलभ बनाने में किसी भी स्तर पर दिक्कत नहीं होनी चाहिए। दरअसल अन्याय को मन में रखकर जीवन व्यतीत करने से स्वस्थ लोकतंत्र के सही अर्थों को नागरिकों को समझाया नहीं जा सकता है। अवश्य ही कुछ सुधार हुए हैं और कुछ सुधारों की जरूरत है। एक आम नागरिक को संविधान में उसके अधिकारों, कर्तव्यों से परिचित कराना जरूरी है, जिससे वह अन्याय की स्थिति में अपनी आवश्यकतानुसार न्याय की अभिलाषा रख सके।

टॅग्स :जेलJustice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्रिकेट'RCB इस साल IPL जीतेगी': बेंगलुरु जेल में सुरक्षा में सेंध, कैदियों ने टॉयलेट के पाइप में छिपाए फोन, वीडियो लीक किए

भारतNCERT Class 8 textbook: एनसीईआरटी कक्षा 8 की पाठ्यपुस्तक पर विवाद, 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' का आरोप?

ज़रा हटकेएक दूजे के दिल में अपना घर बनाना है?, हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी हनुमान प्रसाद-प्रिया सेठ करेंगे शादी

क्राइम अलर्टरेप के आरोप में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल, 40 दिनों तक रहेगा बाहर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील