लाइव न्यूज़ :

रमेश ठाकुर का ब्लॉग: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गहराती चिंताएं

By रमेश ठाकुर | Updated: August 26, 2024 10:16 IST

19वीं सदी में अमेरिका की धरती से महिलाओं के मताधिकार के लिए जो अलख जगी थी, उसका प्रत्यक्ष फायदा समूचे संसार की महिलाओं को हुआ था. उसी की याद में हर साल 26 अगस्त को पूरे विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला समानता दिवस’ मनाने का प्रचलन शुरू हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी कांग्रेस ने 1973 में प्रतिनिधि बेला अब्जुग के प्रयासों के बाद 26 अगस्त को महिला समानता दिवस घोषित किया.इस दिन वोटिंग के अधिकार से वंचित महिलाओं ने जश्न मनाया था. अमेरिका के बाद सभी देशों ने महिलाओं को वोटिंग का अधिकार देना आरंभ किया था.

19वीं सदी में अमेरिका की धरती से महिलाओं के मताधिकार के लिए जो अलख जगी थी, उसका प्रत्यक्ष फायदा समूचे संसार की महिलाओं को हुआ था. उसी की याद में हर साल 26 अगस्त को पूरे विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला समानता दिवस’ मनाने का प्रचलन शुरू हुआ. इस दिवस का मकसद है आधी आबादी के लिए समान अधिकारों को सुरक्षित करने को लेकर जनमानस में जागरूक पैदा करना.

अमेरिकी कांग्रेस ने 1973 में प्रतिनिधि बेला अब्जुग के प्रयासों के बाद 26 अगस्त को महिला समानता दिवस घोषित किया. महिला समानता दिवस 26 अगस्त को इसलिए चुना गया क्योंकि ये 1920 के उस दिन की याद दिलाता है जब 19वें संशोधन को आधिकारिक रूप से प्रमाणित करके सार्वजनिक किया गया. इस दिन वोटिंग के अधिकार से वंचित महिलाओं ने जश्न मनाया था. 

अमेरिका के बाद सभी देशों ने महिलाओं को वोटिंग का अधिकार देना आरंभ किया था. भारत एक धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य देश है जहां सभी नागरिकों के लिए समानता की गारंटी देने वाले मौलिक अधिकार मौजूद हैं. हालांकि, अमेरिका में 19वें संशोधन से केवल श्वेत महिलाओं को ही लाभ हुआ था, क्योंकि विभिन्न नस्लवादी नीतियों के कारण गैर-श्वेत महिलाओं को मतदान करने से रोका गया था. 

मूल अमेरिकियों को 1924 तक मतदान का अधिकार नहीं मिला, एशियाई महिलाओं को वहां 1952 तक मतदान का अधिकार नहीं मिला और 1965 के मतदान अधिकार अधिनियम तक अश्वेत महिलाओं के लिए मतदान के अधिकार की कानूनी गारंटी नहीं थी. भारत में महिला समानता को लेकर कुछ देरी जरूर हुई थी, लेकिन हालात ज्यादा खराब कभी नहीं रहे. पूर्ववर्ती सभी हुकूमतों ने इस संदर्भ में ध्यान दिया. 

लेकिन अब दरकार महिला सुरक्षा को लेकर है. अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कोलकाता या निर्भया जैसी घटनाएं यूं ही घटती रहेंगी. महिला समानता से तात्पर्य है महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में पुरुषों के समान अधिकार जैसी समानताएं. पर, अब गंभीर सवाल महिलाओं की सुरक्षा का भी है.

टॅग्स :महिलानारी सुरक्षामहिला आरक्षण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतमहिला आरक्षण बिल पर JMM की शर्तें! महुआ माजी ने क्यों कहा- अभी बाकी है फैसला?

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?