लाइव न्यूज़ :

85 साल बाद बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, सोनिया और प्रियंका गांधी अनुपस्थित रहीं

By राजकुमार सिंह | Updated: September 27, 2025 05:22 IST

महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दावा किया कि जिस तरह 2023 में तेलंगाना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद हुए विधानसभा चुनाव में वहां सरकार बन गई, उसी की पुनरावृत्ति बिहार में होनेवाली है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस कार्यसमिति की बैठक करने से आगामी चुनाव में सरकार बन जाती है.तब तो यह ‘टोटका’ हर विधानसभा चुनाव से पहले आजमाया जाना चाहिए?महागठबंधन में अधिकतम एवं जीत की संभावनाओंवाली सीटों के लिए दबाव बनाना ही है.

लगभग 85 साल बाद बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक की असल मंशा समझना मुश्किल नहीं होना चाहिए.  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार को लोकतंत्र की जननी बताते हुए कहा कि यह बैठक ऐसे समय हुई, जब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय, दोनों स्तरों पर भारत चुनौतीपूर्ण और चिंताजनक दौर से गुजर रहा है. उधर महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दावा किया कि जिस तरह 2023 में तेलंगाना में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद हुए विधानसभा चुनाव में वहां सरकार बन गई, उसी की पुनरावृत्ति बिहार में होनेवाली है.

सभी जानते हैं कि चुनाव वाले राज्यों में बड़ी बैठक कर राजनीतिक दल माहौल बनाने की कोशिश करते हैं. फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों की तरह हमारे राजनेता भी कम अंधविश्वासी नहीं हैं, लेकिन लोकतंत्र में सरकार जनादेश से बनती है, ‘टोटकों’ से नहीं. अगर महज कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक करने से आगामी चुनाव में सरकार बन जाती है,

तब तो यह ‘टोटका’ हर विधानसभा चुनाव से पहले आजमाया जाना चाहिए? बेशक पटना के सदाकत आश्रम में लगभग पांच घंटे चली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पारित प्रस्तावों में उठाए गए मुद्दों को पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, लेकिन असल मकसद इसी साल होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए संगठन में उत्साह भरने, मतदाताओं को आकर्षित करने और महागठबंधन में अधिकतम एवं जीत की संभावनाओंवाली सीटों के लिए दबाव बनाना ही है.

हालांकि सोनिया और प्रियंका गांधी इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहीं. यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि बिहार में महागठबंधन में सीटों का बंटवारा किस तरह हो पाता है.  जाति जनगणना और वोट चोरी जैसे मुद्दों से उत्साहित कांग्रेस अगर इस बार भी 70 सीटों पर लड़ने की जिद करेगी तो महागठबंधन में मुश्किलें बढ़ेंगी.

राहुल गठबंधन धर्म के पक्षधर माने जाते हैं, लेकिन हरियाणा और दिल्ली के उदाहरण बताते हैं कि वे प्रदेश इकाइयों के दबाव में झुक भी जाते हैं. अगर तेजस्वी यादव को महागठबंधन का ‘मुख्यमंत्री-चेहरा’ घोषित करने में टालमटोल के पीछे सीट बंटवारे में दबाव की रणनीति  है, तो साफ है कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र से कोई सबक नहीं सीखा है.

ज्यादातर जानकार मानते हैं कि लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करनेवाले महाविकास आघाड़ी यानी ‘इंडिया’ गठबंधन ने चंद महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे को ‘मुख्यमंत्री-चेहरा’ घोषित किया होता तो वैसी दुर्दशा नहीं होती.

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025सोनिया गाँधीमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?