लाइव न्यूज़ :

BMC Results 2026: शहरों में फिर से जनता की आवाज गूंजने का वक्त

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: January 16, 2026 05:48 IST

BMC Results 2026: जाहिर सी बात है कि जब निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की सत्ता नहीं होती है तो शासन के सारे सूत्र अधिकारियों के हाथों में आ जाते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकार्यकाल 2020 में और 18 महानगरपालिकाओं का कार्यकाल 2022 में ही समाप्त हो चुका था मगर कुछ उलझनों के कारण चुनाव नहीं हो पाए.यदि किसी वार्ड में विपक्षी उम्मीदवार जीत कर आया है तो उसके साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए.लोकतंत्र की खूबी यही है कि चाहे कोई भी जीते, सत्ता आम आदमी की होती है.

BMC Results 2026: बीएमसी, नागपुर, छत्रपति संभाजी नगर, पुणे सहित महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए गुरुवार को मतदान हो चुका है. आज शुक्रवार को मतगणना होगी और दोपहर बाद नतीजे भी आ जाएंगे. जीत किसकी होगी और कौन विजय का स्वाद नहीं चख पाएगा, यह राजनीतिक दलों और उनके उम्मीदवारों के हितों से जुड़े सवाल हैं. इस सबसे अलग आम जनता के लिए तो महत्वपूर्ण बात यह है कि शहरों में उनकी आवाज गूंजने का वक्त फिर आ गया है. इसे विडंबना ही कह सकते हैं कि पांच महानगरपालिकाओं का कार्यकाल 2020 में और 18 महानगरपालिकाओं का कार्यकाल 2022 में ही समाप्त हो चुका था मगर कुछ उलझनों के कारण चुनाव नहीं हो पाए. जाहिर सी बात है कि जब निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की सत्ता नहीं होती है तो शासन के सारे सूत्र अधिकारियों के हाथों में आ जाते हैं.

शहरों के विकास में निश्चय ही अधिकारी भी अच्छी भूमिका निभाते हैं लेकिन गली-मोहल्लों की छोटी से छोटी समस्याओं से पूरी तरह परिचित हों, यह जरूरी नहीं है. इसका सीधा असर विकास कार्यों पर पड़ता है. आम आदमी के लिए यह संभव नहीं होता कि वह वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंच बनाए और अपना काम करवाए. कहीं न कहीं सामंजस्य का अभाव नजर आता है.

मगर अब सारी उलझनों को पीछे छोड़ कर शहरों के विकास में आम आदमी की भूमिका का वक्त फिर से आ गया है. अब लोग सीधे-सीधे अपने पार्षद को पकड़ सकेंगे और यह सवाल पूछ सकेंगे कि उनके इलाके में फलां काम क्यों नहीं हुआ? निर्वाचित प्रतिनिधि जिम्मेदारी से भाग नहीं सकता क्योंकि जनता के वोट से ही उसे ये जिम्मेदारी मिली है.

इसलिए उम्मीद की जानी चाहिए कि शहरों के विकास में आम आदमी का नजरिया फिर से शामिल होने जा रहा है. एक बात का खास तौर पर ध्यान रखना बहुत आवश्यक है कि जो भी सत्ता में आए, उसे पूरे शहर को अपना मान कर चलना होगा. यदि किसी वार्ड में विपक्षी उम्मीदवार जीत कर आया है तो उसके साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए.

लोकतंत्र की खूबी यही है कि चाहे कोई भी जीते, सत्ता आम आदमी की होती है. इसलिए अब उम्मीद की जा रही है कि महानगरपालिका के लिए चुने गए प्रतिनिधि विकास की नई धारा प्रवाहित कर पाएंगे. उम्मीद पर दुनिया टिकी है, इसलिए उम्मीद का साथ कभी मत छोड़िए.  

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रनागपुरBJPचुनाव आयोगPuneThane Municipal Corporation
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?