लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: महिला की शिकायत पर इतनी राजनीति क्यों?

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: May 20, 2024 11:06 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की शिकायत पर आम आदमी पार्टी ने हंगामा मचाया हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वाति मालीवाल द्वारा बिभव कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पर 'आप' आक्रामक हैआतिशी मार्लेना ने स्वाति मालीवाल पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया हैजबकि मालीवाल विवाद को राजनीति के चश्मे से देखने की बजाय, निष्पक्ष भाव से देखना चाहिए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की शिकायत पर आम आदमी पार्टी ने हंगामा मचाया हुआ है। अपने ही दल की एक पुरानी सदस्य के आरोपों को बरगलाने की कोशिश में राज्य सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना पूरी जान लगा रही हैं।

मजेदार बात यह है कि अपनी ही पार्टी की राज्यसभा सदस्य की चिंता न करते हुए आम आदमी पार्टी उन पर भारतीय जनता पार्टी के इशारों पर काम करने का आरोप लगा रही है।

हालांकि बीती 13 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास पर मालीवाल के साथ जो हुआ, वह उन्होंने सार्वजनिक रूप से सामने रखा, किंतु असंवेदनशीलता की हद यहां तक रही कि उसका सीधे तौर पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। जब हंगामा बढ़ा और पुलिस सक्रिय हुई तो कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जाने लगे। आरोप-प्रत्यारोप की झड़ी के बीच बिभव कुमार को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया तथा पांच दिन की पुलिस हिरासत तक में भेज दिया गया।

हालांकि इसके पहले अग्रिम जमानत की भी कोशिश हुई, जो अदालत ने खारिज कर दी। मगर कहा यह भी गया कि ये सब भाजपा की साजिश के तहत हुआ और चेहरा मालीवाल को बनाया गया. इसमें कोशिश दिल्ली के मुख्यमंत्री को फंसाने की थी, जो सफल नहीं हो पाई।

यदि आम आदमी पार्टी की सारी बातों को मान भी लिया जाए तो क्या एक महिला के आरोपों की जांच नहीं होनी चाहिए, उसकी शिकायतों को नजरअंदाज कर देना चाहिए? महिला आयोग की अध्यक्ष महिलाओं के साथ हुए अन्याय या दुर्व्यवहार के खिलाफ लड़ती है, लेकिन जब अध्यक्ष रह चुकी महिला के साथ ही अन्याय हो तो क्या उसे शांत होकर अपनी पार्टी को बचाने में जुट जाना चाहिए।

वह भी तब, जब उसकी अपनी पार्टी के एक सांसद उसे खुलेआम समर्थन देते हैं। दरअसल आम आदमी पार्टी जिस चरित्र और सिद्धांत की बात करती है, उसे उन पर कायम रहना चाहिए। उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार न तो बदलना चाहिए और न ही राजनीति के लिए उन्हें ताक पर रख देना चाहिए। वर्तमान में जरूरत इस बात की है कि मालीवाल के मामले को राजनीति के चश्मे से देखने की बजाय, उसे निष्पक्ष भाव से देख किसी कानून-सम्मत नतीजे पर पहुंचना चाहिए। गलती तय अदालत करेगी किंतु मामला न्याय की चारदीवारी तक पहुंचने देना चाहिए।

यदि उसमें कोई विलंब या अवरोध पैदा किया जाता है तो निश्चित रूप से कहीं न कहीं दाल में कुछ काला है। फिलहाल चुनाव चल रहे हैं, इसलिए हर बात में कोई न कोई राजनीतिक नजरिया खोजा जा रहा है, किंतु घटना मात्र की आवश्यकता यह है कि सच्चाई जानकर दोषी को सजा दी जाए और कम से कम महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष को तो न्याय पाने से वंचित करने की कोशिशों को नाकाम किया जाए।

टॅग्स :स्वाति मालीवालआम आदमी पार्टीAam Aadmi Partyआतिशी मार्लेनाअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियासंजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप