लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: कहीं सूखा तो कहीं बाढ़....इंसानों के बेजा दखल के विरुद्ध प्रकृति की नाराजगी का संकेत

By कृष्ण प्रताप सिंह | Updated: August 2, 2022 13:25 IST

विकास के नाम पर पिछले दशकों में प्रकृति से बरती गई क्रूरता का खमियाजा अब मनुष्यों को भुगतना पड़ रहा है. कहीं भूस्खलन हो रहे हैं, कहीं हिमस्खलन तो कहीं एक के बाद हो रही बादल फटने की घटनाएं भी लोगों को आतंकित किए हुए हैं.

Open in App

कोई दो महीने पहले, मई के आखिरी दिन मौसम विज्ञान विभाग ने इस साल देश में सामान्य से अधिक मानसूनी बारिश की संभावना जताई तो न सिर्फ किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई थी बल्कि फसलों की बंपर पैदावार के साथ महंगाई पर अंकुश की उम्मीदें भी नए सिरे से हरी हो गई थीं. होतीं भी क्यों नहीं, मानसून सीजन के दीर्घकालिक औसत की 103 प्रतिशत बारिश का अनुमान लगाया गया था. इस दावे के साथ कि यह लगातार चौथा साल होगा, जब देश में सामान्य मानसूनी बारिश होगी और कम बारिश के दौर से सामना नहीं होगा.

ये सारी भविष्यवाणियां लेकिन औंधे मुंह गिर गईं और मानसून इतना असामान्य हो गया कि देश के कुछ राज्य अतिवृष्टि के शिकार होकर भीषण बाढ़ की समस्या से दो चार  हुए तो कई अन्य राज्यों में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए. देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश की बात करें तो अभी प्रदेश की कुल खेती योग्य भूमि के 40 प्रतिशत में भी बोआई नहीं हो पाई है.  

लेकिन दूसरे पहलू पर जाएं तो समस्या इससे भी ज्यादा विकट और किसी एक फसल तक सीमित न होकर दीर्घकालिक दिखती है. खासकर जब इस सवाल का सामना करें कि हमारे देश में जिस मानसून को वर्षा ऋतु का अग्रदूत मानकर उसकी समारोहपूर्वक अगवानी की परंपरा रही है और उसके आगमन पर उत्सव मनाए जाते रहे हैं, अपनी संभावनाओं के सारे आकलनों व भविष्यवाणियों को नकारकर वह अब इस कदर कहीं डराने और कहीं तरसाने क्यों लगा है? जैसा कि वैज्ञानिक कहते हैं, अगर यह जलवायु परिवर्तन के चलते है तो क्या इसके लिए हम खुद ही दोषी नहीं हैं? 

क्या यह प्रकृति के काम में मनुष्य के बेजा दखल के विरुद्ध प्रकृति की नाराजगी का संकेत नहीं है और देश के कई राज्यों में बाढ़ के पानी में डूबे गांव-शहर उसकी इस नाराजगी की बानगी ही नहीं हैं?

गौरतलब है कि प्रकृति की यह नाराजगी मानसून को ही असामान्य नहीं बना रही, इसके चलते कहीं भूस्खलन हो रहे हैं, कहीं हिमस्खलन तो कहीं एक के बाद हो रही बादल फटने की घटनाएं भी लोगों को आतंकित किए हुए हैं.

निस्संदेह, इन सबके पीछे हमारी विलासितापूर्ण जीवन शैली भी है. इस शैली के लोभ में हमने विकास के जिस मॉडल को चुना है, उसमें प्रदूषण उगलते कारखाने, सड़कों पर वाहनों के सैलाब, वातानुकूलन की संस्कृति, जंगलों के कटान व पहाड़ों से निर्मम व्यवहार ने ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ाने और प्रकृति को उकसाने में अहम भूमिका निभाई है. क्या आश्चर्य कि इससे ऋतुचक्र में अप्रत्याशित व अनपेक्षित परिवर्तन हो रहे हैं और हमें विकास के नाम पर पिछले दशकों में प्रकृति से बरती गई क्रूरता का खमियाजा भुगतना पड़ रहा है? 

 

टॅग्स :मानसूनबाढ़सूखा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतजलवायु परिवर्तन का शिकार होती महिलाएं 

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील