लाइव न्यूज़ :

निरंकार सिंह का ब्लॉग: गरमाती धरती के गंभीर खतरे 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 5, 2019 11:07 IST

ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के शोधकर्ताओं ने बताया कि ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका में बर्फ की चादरों के पिघलने के बाद समुद्र का स्तर बढ़ने से तटीय क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा जो पारिस्थितिकी तंत्र के लिए भी सबसे बड़ा खतरा है.

Open in App

ग्लोबल वार्मिग के कारण जिस तेजी से धरती की जलवायु बदल रही है, वह इस सदी के अंत तक प्रलय के नजारे दिखा सकती है. बदलते मौसम और समुद्री तूफानों से इसका संकेत भी अब साफ-साफ दिखाई देने लगा है. समुद्र के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों पर इसका व्यापक असर होगा. ग्रीनलैंड और अंटार्कटिक पर जमी बर्फ लगातार कम होती जा रही है. इससे समुद्र का जलस्तर दो मीटर तक बढ़ सकता है. इससे समुद्र के किनारे बसे कई नगर डूब जाएंगे.

ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के शोधकर्ताओं ने बताया कि ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका में बर्फ की चादरों के पिघलने के बाद समुद्र का स्तर बढ़ने से तटीय क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा जो पारिस्थितिकी तंत्र के लिए भी सबसे बड़ा खतरा है. समुद्री जलस्तर बढ़ने के संभावित खतरों से निपटने के लिए अभी से वैज्ञानिक रणनीति बनाने की जरूरत है. इसके बचाव के किए जाने वाले उपायों में तेजी लाने की जरूरत है. 

इस संकट से निपटने के लिए कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च केंद्र की योजना बनाई है. यह केंद्र पृथ्वी को बचाने के नए रास्ते तलाशेगा. इस रिसर्च में ऐसे तरीकों की खोज की जाएगी जिससे ध्रुवों की पिघल रही बर्फ को फिर से जमाया जा सके और वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड निकाली जा सके. इस केंद्र को इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि वर्तमान समय में पृथ्वी पर ग्लोबल वार्मिग के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदम नाकाफी लग रहे हैं.  

यह पहल ब्रितानी सरकार के पूर्व मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर सर डेविड किंग की ओर से कराई जा रही है. डेविड किंग के अनुसार आने वाले 10 सालों में हम जो भी करेंगे वह मानव जाति के अगले दस हजार सालों का भविष्य तय करेगा. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के जलवायु वैज्ञानिक डॉक्टर एमिली शुकबर्ग के अनुसार ‘नए सेंटर का मिशन जलवायु समस्या को हल करना होगा.’ यह मुहिम समाज वैज्ञानिकों, वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को एक साथ लाएगी.

टॅग्स :मौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्य13 जिलों के 339 स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा, 30 से अधिक अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए पांच बिस्तरों वाले विशेष ‘कूल रूम’, दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर एक्शन

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

भारतगर्म हवा के गुंबद से बढ़ता धरती का तापमान 

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतभारतीय तिरंगे वाला ‘दुपट्टा’ ओढ़ी थी भाजपा उम्मीदवार पापिया अधिकारी?, पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष कोहिनूर मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई